ओम नम: शिवाय, जय भोले बाबा, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा ट्राईसिटी, देखें खास तस्वीरें

punjabkesari.in Friday, Feb 24, 2017 - 07:03 PM (IST)

चंडीगढ़: ट्राईसिटी में रही महाशिवरात्री की धूम रही। शुक्रवार को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर शहर के शिव मदिरों में भक्तों ने माथा टेक भोले बाबा का आर्शिवाद लिया। सुबह होते ही मंदिरों में भक्तों का जमावड़ा लगने लगा। लोगों ने ओम नम: शिवाय जाप, जय भोले बाबा, हर-हर महादेव जैसे जयकारे के साथ शिव भगवान को याद किया। शिवजी की पूजा करने के लिए मंदिरों में भक्तजनों की लंबी-लबीं लाइनें लगी हुई थी। भक्तों ने शिवलिंग का दुग्धाभिषेक कर भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की। लोग हाथों में दूध-दही, शहद-मक्खन, तेल, भांग, धतूरा व फल लिए कतारों में लग महादेव का आशिर्वाद पाने के लिए नतमस्तक हो रहे थे। 

सजे शहर के मंदिर...

आज महाशिवरात्री के मौके पर शहर के मंदिरों और शिवालयों को बेहद बखूबी ढंग से सजाया गया है। जिनकी सुंदरता मन मोहक है। लोगों ने मंदिरों में जा किर्तन भजन कर भोले बाबा का आशिर्वाद लिया। सकेतड़ी स्थित शिवजी के मंदिर में आज लाखों लोग पहुंचे हुए थे। शिवरात्रि पर शहर के सभी मंदिरों व देवालयों में भीड़ थी। जिसमें बच्चे, बड़े-बूढ़े और महिलाएं थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News