कान फिल्म फेस्टिवल के फूड पार्टनर को दिल्ली लाने के लिए जीन बर्नार्ड के साथ शिखा बेगवानी ने की पार्टनरशिप

punjabkesari.in Saturday, Jun 24, 2023 - 01:50 PM (IST)

कोरोना महामारी के दौरान होटल और रेस्तरां उद्योग बहुत बुरी तरह से प्रभावित हुए थे। आतिथ्य कारोबार से जुड़े लोगों को बड़ी मुश्किलों और चुनौतियों का सामना करना पड़ा था। परंतु अब स्थितियों में सुधार हुआ है। होटल और रेस्तरां उद्योग एक बार फिर नई आउटलेट योजनाओं और विस्तार रणनीतियों के साथ मजबूती के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। लोगों के खाने के अनुभवों की बढ़ती मांग को पूरा करने की कोशिश कर रहे है। इसके साथ ही व्यवसाय की दुनिया में महिला उद्यमी भी उल्लेखनीय प्रगति कर रही हैं। रूढ़िवादिता को चुनौती देते हुए सफलता की ओर आगे बढ़ रही है। उद्यमिता में प्रवेश करने वाली महिलाओं की संख्या में भी काफी वृद्धि हुई है और उनका बहुमूल्य योगदान विभिन्न उद्योगों में फैला हुआ है। ऐसी ही एक सशक्त महिला उद्यमी है शिखा बेगवानी (Shikha Begwani), जिन्होंने अपने दूरदर्शी दृष्टिकोण, नवीन विचार, कौशल और अनुभवों से जीवन की बाधाओं और पारंपरिक मानदंडों को चुनौती देकर रेस्तरां उद्योग में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। 

शिखा बेगवानी (Shikha Begwani) एक समृद्ध और व्यवसायी मारवाड़ी परिवार से संबंध रखती है। एकमात्र उत्तराधिकारी होने के बावजूद उन्होंने अपनी अलग और विशेष पहचान बनाई। आतिथ्य उद्योग में शिखा की यात्रा नई दिल्ली के चाणक्यपुरी से शुरू हुई। यहां, उन्होंने एक पांच सितारा होटल में प्रसिद्ध तुर्की रेस्तरां, ओफेलिया (Ophelia) की शुरुआत की। ओफेलिया की संस्थापक शिखा बेगवानी (Shikha Begwani) ने एक ऐसे रेस्तरां की कल्पना की थी जो भोजन के साथ साथ हर तरह से ग्लैमर से भरपूर हो। इसलिए ओफेलिया के इंटीरियर और उसके डिजाइन को बहुत ही सावधानीपूर्वक तैयार किया गया है, जो यहां आए लोगों खुशनुमा माहौल के साथ शानदार तुर्की भोजन और उसके जायके का अनुभव प्रदान करता है। 

इसके साथ ही अपने व्यावसायिक कौशल के आधार पर, शिखा ने एक कुलीन क्लब की आवश्यकता को पहचाना और भारत में टॉय रूम क्लब के लिए उच्च प्रत्याशित मास्टर फ्रैंचाइज़ी हासिल की। लंदन, ब्रिटेन में कई साल रहने के दौरान उन्होंने कई बार टॉय रूम क्लब (Toy Room Club) की मुलाकात ली। मौज-मस्ती के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसित नाइट क्लब (NightClub) जिसने लियोनार्डो डि कैप्रियो, ड्रेक, जेसी जे और कई अन्य ए-सूची हस्तियों को आकर्षित किया। नौ देशों में इसकी उपस्थिति के साथ, टॉय रूम के चंचल, सक्रिय और सरल माहौल ने शिखा बेगवानी (Shikha Begwani) का भी ध्यान आकर्षित किया। इसके बाद उन्होंने दिल्ली में एरोसिटी के एलॉफ्ट होटल में पहले नाइट क्लब टॉय रूम कल्ब (Toy Room Club) की शुरुआत की। इसकी सफलता से उत्साहित होकर, उन्होंने तीन साल बाद ग्रैंड हयात, सांताक्रूज, मुंबई में भी एक और टॉय रूम क्लब (Toy Room Club) की शुरूआत की। 

शिखा और उनके पति के स्वामित्व वाली कई रेस्तरां श्रृंखलाएं हाल कार्यरत है। हाल ही में, शिखा और उनके पति ने कान फिल्म फेस्टिवल के आधिकारिक फूड पार्टनर CosyBox को दिल्ली लाने के लिए जीन बर्नार्ड के साथ पार्टनरशिप की। इस प्रतिष्ठित रेस्तरां की भारतीय ब्रांच को वन गोल्डन माइल में लॉन्च किया गया है। लॉन्च होने के बाद से इसकी चर्चा बंद होने का नाम नहीं ले रही। दिल्ली की इस ब्रांच ने पूरे शहर में व्यापक प्रशंसा और लोकप्रियता हासिल की है। बता दें कि, कोज़ी बॉक्स (CosyBox ) एक विशाल और गतिशील रेस्तरां है जो 7500 वर्ग फुट के क्षेत्र में फैला हुआ है। इस रेस्तरां में लोगों को स्वादिष्ट और पौष्टिक भोजन के साथ शांत वातावरण का अनुभव होता है। यहां, बैठने की व्यवस्था भी शानदार ढंग से आरामदायक की गई है। आधुनिक बार एक अनोखी वाइब का अनुभव करता है। मनमोहक संगीत, स्वादिष्ट व्यंजन, गर्मजोशी भरे और लुभावने माहौल के साथ, कोज़ी बॉक्स (CosyBox ) लोगों को अपनी स्थायी यादें बनाने का मौका देता है।

अपनी उपलब्धियों से संतुष्ट नहीं, शिखा ने अशिता बैजल और सुशांत सिंह के साथ महामारी के शुरुआती दिनों में Meette की स्थापना की थी। Meette एक ऐसी बेकरी ब्रांड है जहां, लाजवाब, स्वादिष्ट और नये इनोवेशन के साथ पेस्ट्री, केक, ब्रेड के साथ कई नए प्रोडक्ट्स के नए ट्रेन्ड देखने को मिलते है। यहां लोग कुकिंग आर्ट का अनुभव करते है। इस उद्यम का उद्देश्य ग्राहकों को शानदार बहु-स्तरीय केक और प्रामाणिक तकनीकों से बने अन्य बेकरी व्यंजनों के साथ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के ताजे प्रोडक्ट्स प्रदान करना है।

शिखा और उनके पति का उद्देश्य दुनियाभर के होटल रेस्तरां के अनुभव के साथ भारत में गोवा, बेंगलुरु, मुंबई, कोलकाता और चंडीगढ़ जैसे शहरों में लक्ज़री हॉस्पिटैलिटी ब्रांडों को ऊपर उठाना है। एक समृद्ध और व्यवसायी मारवाड़ी परिवार की एकमात्र उत्तराधिकारी होने के बावजूद शिखा बेगवानी (Shikha Begwani) ने अपनी खुद की पहचान स्थापित करने और अपने लिए काम करने के महत्व पर जोर दिया। उनका कहना है कि, समर्थन मांगने या बाहरी कारकों पर भरोसा करने के बजाय, जो काम हाथ में है उसके लिए खुद को समर्पित करें और चीजों को पूरा करें। उन्होंने आगे कहा कि, धन का पीछा करना प्राथमिकता नहीं होनी चाहिए। इसके बजाय, अपने काम के प्रति अत्यधिक समर्पण और प्रतिबद्धता स्वाभाविक रूप से वित्तीय सफलता को आकर्षित करेगी। इसके साथ ही वह इच्छुक उद्यमियों से आग्रह करती है कि वे ध्यान केंद्रित रहें, साथ ही जीवन में विफलताओं के लिए भी तैयार रहें, और प्रत्येक निराशा के बाद हमेशा ऊपर उठें, अंततः विकास और उपलब्धि की यात्रा की ओर अग्रसर होंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ajay kumar

Related News