शार्प शूटर बंबीहा गैंग का गैंगस्टर खरड़ में दबोचा

Tuesday, Jun 12, 2018 - 07:33 AM (IST)

मोहाली (कुलदीप ): पंजाब में मर्डर और लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देने वाले बंबीहा गैंग के एक मैंबर को सी.आई.ए. स्टाफ ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का नाम शगनदीप सिंह उर्फ पप्पू बताया है, जो हरियाणा के जिला सिरसा के गांव पन्नीवालामोटा का रहने वाला है। 

 

सी.आई.ए. स्टाफ के इंचार्ज इंस्पैक्टर तरलोचन सिंह ने बताया कि आरोपी शगनदीप सिंह के खिलाफ डबवाली में 9 नवम्बर 2012 को आई.पी.सी. की धाराओं 365, 342, 323, 506, 148, 149 और असला एक्ट की धारा 25 के तहत केस दर्ज किया गया था। 

 

इसके अलावा उसके खिलाफ 17 नवम्बर, 2016 को बठिंडा के पुलिस स्टेशन संगत में आई.पी.सी. की धारा 307, 120बी और असला एक्ट की धारा 25 के तहत केस दर्ज किया गया था। वह इन केसों में भगौड़ा करार दिया जा चुका था। गिरफ्तार करने उपरांत उसे डबवाली पुलिस को सौंप दिया गया है।

 

पहले चार गैंगस्टर पकड़े थे 
8 जून को मोगा पुलिस ने शार्प शूटर बंबीहा गैंग के चार गैंगस्टरों को भारी असले व नशीले पाऊडर सहित गिरफ्तार किया था। अपने साथियों की गिरफ्तारी के बाद शगनदीप सिंह उर्फ पप्पू मोहाली की तरफ आ गया था। सी.आई.ए. स्टाफ को उसकी सूचना मिली तो उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

Punjab Kesari

Advertising