PU में ABVP छात्र नेता को SFS वालों ने पीटा

Saturday, Feb 22, 2020 - 11:23 AM (IST)

चंडीगढ़(रश्मि) : पंजाब यूनिवर्सिटी के यूनिवर्सिटी इंस्टीच्यूट ऑफ कैमीकल इंजीनियरिंग एंड टैक्नोलॅाजी (यू.आई.सी.ई.टी.) के थर्ड ईयर के स्टूडैंट व ए.बी.वी.पी. से जुड़े सौरभ यादव पर वीरवार देर रात 3 बजे एस.एफ.एस. से जुड़े कुछ स्टूडैंट्स ने हमला बोल दिया। सौरभ हॉस्टल नंबर-3 में रात 12 बजे लाइब्रेरी से लौट रहा था। जब हॉस्टल के रैंप पर सौरभ पहुंचा तो कुछ छात्र नेताओं ने उन पर हमला कर दिया, जिसमें वह घायल हो गया।

चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर प्रो. अश्विनी कौल ने कहा कि मामले की सी.सी.टी.वी. कैमरे की फुटेज खंगाली जाएगी। हॉस्टल के वार्डन को कह दिया गया है। सी.सी.टी.वी. कैमरे फुटेज में जो दोषी पाया जाएगा, उस पर एक्शन लिया जाएगा। कैमीकल इंजीनियरिंग डिपार्टमैंट में ए.बी.वी.पी. और एस.एफ.एस. के दो ग्रुप हैं। ये पहले आपस में लड़ लेते हैं। बाद में कंप्रोमाईज कर लेते हैं। इससे पहले दिव्यांश पर भी जो हमला हुआ था, उस मामले में भी इन्होंने समझौता कर लिया था। 

पहले हॉस्टल के बाहर फिर रैंप के पास हमला :
हमले में एस.एफ.एस. से जुड़े तीन छात्राओं का नाम लिया जा रहा है, जिन पर आरोप है कि उन्होंने डंडों से सौरभ पर हमला बोला। हालांकि स्टूडैंट्स की संख्या 10 से 12 बताई जा रही है। सौरभ को डंडों से पहले हॉस्टल के बाहर मारा गया। इसके बाद जब वह भागा तो हमलावर भी उसके पीछे दौड़े। रैंप पर भी सौरभ पर डंडों से हमला किया गया। 

रात को ही हॉस्टल के बाहर धरना :
हमले के बाद रात को ही कैमीकल इंजीनियरिंग के स्टूडैंट्स ने हॉस्टल के बाहर धरना दे दिया। स्टूडैंट्स ने दिन में भी वी.सी. अॅाफिस के बाहर धरना दिया। वहीं एस.एफ.एस. ने ए.बी.वी.पी. पर रैगिंग का आरोप लगाया है। 

ए.बी.वी.पी. के स्टूडैंट्स का कहना है कि रैगिंग के आरोप झूठे व निराधार हैं। स्टूडैंट्स ने बताया कि दिन में कैमीकल विभाग के दो स्टूडैंट्स के बीच बहस हुई थी। इसी को लेकर रात को बवाल खड़ा हुआ। हालांकि शुक्रवार देर शाम दोनों पार्टियों के स्टूडैंट्स में आपस में कंप्रोमाइज हो गया। 

एस.एफ.एस. ने लगाया रैगिंग का आरोप :
एस.एफ.एस. ने ए.बी.वी.पी. स्टूडैंट्स पर रैगिंग का आरोप लगाया। एस.एफ.एस. ने डी.एस.डब्ल्यू. को लिखे पत्र में कहा कि रैगिंग करना भी जुर्म है। फिर चाहे वह फिजिकल स्तर पर हो, मैंटल या फिर अकेदमिक स्तर पर। एंटी-रैगिंग कैंपेन के तहत स्टूडैंट पर अटैक कैंपेन के दौरान हुआ। 

रैगिंग के आरोप गलत, दूसरी बार किया हमला :
ए.बी.वी.पी. हरीश गुज्जर ने बताया कि दोपहर को ए.बी.वी.पी. ने धरना सी.सी.टी.वी. की फुटेज लेने के लिए किया था। रैगिंग का आरोप गलत है। हमने डी.एस.डब्ल्यू. प्रो. नाहर को लिखित में शिकायत दे दी है। यह दूसरी घटना है, जब ए.बी.वी.पी. पर एस.एफ.एस. से जुड़े नेताओं ने हमला किया है। हाल ही में ए.बी.वी.पी. के दिव्यांश शर्मा पर देर रात हमला किया गया था। 

Priyanka rana

Advertising