सैक्सुअल हैरासमैंट: विभागों से कमेटियों का मांगा विवरण

Tuesday, Nov 27, 2018 - 10:30 AM (IST)

चंडीगढ़(साजन): सरकारी विभागों में सैक्सुअल हैरासमैंट की शिकायतों पर प्रशासन ने गंभीर रुख अपनाया है। विभागों में इस तरह की शिकायतें देखने को नोडल अफसर को नियुक्त किया गया है। सभी सरकारी विभागों से सैक्सुअल हैरासमैंट को लेकर गठित टीमों और उनके मैंबर्स की जानकारी मांगी गई है। साथ ही यह भी मांगा गया है कि ऐसी जो शिकायतें आई हैं, उन पर विभाग ने अब तक क्या एक्शन लिया है। स्टेट्स रिपोर्ट के साथ विभागों को इसे जल्द सौंपने का आदेश दिया है।

यह मांगी है रिपोर्ट
सरकारी विभागों में सैक्सुअल हैरासमैंट के कई मामले प्रकाश में आए हैं। पूरा मैकेनिज्म न होने के चलते यह मामले कुछ समय बाद ठंडे बस्ते में चले जाते हैं। सुर्खियों और चर्चा में आने के बाद डिपार्टमैंटल सैक्सुअल हैरासमैंट कमेटी की ओर से शिकायतों को लंबा खींच दिया जाता है। इसी को देखते हुए प्रशासन ने बीते दिनों एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। स्टेट्स रिपोर्ट में अधिकतर शिकायतों की जांच लंबे समय से पेंडिंग चल रही है। ऐसे में विभागों की कमेटी में शामिल सदस्यों की मुश्किल भी बढ़ सकती हैं। स्टेट्स रिपोर्ट को लेकर एक डाटा बेस तैयार किया जाएगा। 

bhavita joshi

Advertising