दरिया का सीवरेज वाटर अब सुखना चो में नहीं जाएगा

Thursday, May 14, 2020 - 12:49 PM (IST)

चंडीगढ़ (राजिंद्र शर्मा):  दरिया गांव का सीवरेज का पानी अब सुखना चो में नहीं जाएगा, क्योंकि चंडीगढ़ नगर निगम ने इस सीवर वाटर को डाइवर्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए निगम की तरफ टेंडर जारी कर दिया गया है, जबकि पहले किसी एजेंसी ने इसमें रुचि नहीं दिखाई थी, जिसके चलते ही अब दोबारा टेंडर जारी किया गया है। 
'

नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के निर्देशों पर ही निगम ये काम कर रहा है, क्योंकि ट्रिब्यूनल ने इस संबंध में निर्देश जारी किए थे। इस संबंध में निगम के एक अधिकारी ने बताया कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने इस संबंध में निर्देश जारी किए थे कि जहां कहीं से भी सीवरेज वाटर सुखना चो में आ रहा है, उसका एक सर्वे किया जाना है। 

 

जिसके बाद ही उन्होंने इसका सर्वे शुरु किया था। सर्वे में सिर्फ एक प्वाइंट सामने आया था, जहां से सीवरेज वाटर सुखना चो में एंटर हो रहा है। यही कारण है कि वह अब इस चो के वाटर को डाइवर्ट करने जा रहे हैं। इसका वाटर अब चो में एंटर होने के जगह सीवरेज लाइन के साथ मिला दिया जाएगा। जिसके बाद ही ये रायपुर कलां में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट ये पानी भेजा जाएगा, जहां पर इसे ट्रीट किया जाएगा।

 

सभी जगहों का करवाया था सर्वे :
निगम ने एनजीटी के निर्देशों पर सिर्फ इसी प्वाइंटस का नहीं, बल्कि सभी प्वाइंट्स का सर्वे किया था। इसमें सुखना चो के अलावा अन्य चो का भी सर्वे किया गया था। जिसकी एक डिटेल रिपोर्ट तैयार करके ही प्रशासन को सौंपी गई थी। प्रशासन के आदेशों के बाद ही अब ये काम किया जा रहा है। इससे पहले जो थोड़ी बहुत पानी इन चो में एंटर हो रहा है, उसका पहले ही समाधान किया जा चुका है। साढ़े 8 लाख रुपए का ये टैंडर जारी किया गया है, जिसके लिए 18 मई तक एजेंसियां अप्लाई कर सकेंगी और 19 मई को इसकी टेक्निकल बिड खोली जाएगी।

pooja verma

Advertising