रिमझिम बारिश में लगातार सात घंटे भीगा शहर

Sunday, Aug 20, 2017 - 12:28 AM (IST)

चंडीगढ़ (रश्मि) शनिवार का दिन शहरवासियों के लिए गर्मी से राहत भरा रहा। युबह साढे सात बजे से ही शुरू हुई बारिश ने लोगों के वीएंड को और खुशनुमा बना दिया। लोग भीगने की परवाह किए बिना ही बारिशा का आनंद लेने के लिए सड़कों व सुखना झील पर नजर आ रहे थे। जिसके ले सुखना लेक पर और दिनों से काफी अधिक भीड़ नजर आई।

लगातार सात घंटे हुई बारिश ने कुछ देर के लिए तो लोगों को गर्मी से राहत दिलाई लेकिन उसके बाद धीरे धीरे उमस भी अपना जोर दिखाने लगी। और बाकि रही खई कसर सुर्य देव ने आसमान में दर्शन देकर पुरी करी दी।

 दोपहर तक हुई बारिश के चलते काम काज पर जाने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा खासकर दुपहिया वाहन चालकों को। शहर में कर्द सड़कों पर बारिश के कारण जाम की स्थित भी नजर आई।

मौसम का हाल

शनिवार को बारिश ने चलते शहर का अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया, जिसमें माइनस दो डिग्री गिरावट दर्ज की गई। जबकि न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। उधर चंडीगढ़ एयरफोर्स स्टेशन का अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री सैल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को कुल 62 एम.एम बारिश दर्ज की गईहै। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले 24 घंटों में पंजाब व हरियाणा कबरसात आने की संभावना बनी हुई है। इसके साथ ही चंडीगढ़ में भी रविवार को शहरवासियों के लिए राहत भरा मौसम बना रहेगा। धूल भरी आंधी आने व बरसात होने की संभावना जताई जा रही है।

 

 

 

Advertising