सैशन-2019 में ईवनिंग विभाग के बी.कॉम सहित कई विषयों में शुरू होंगे ऑनर्स कोर्स

Monday, Mar 04, 2019 - 12:04 PM (IST)

चंडीगढ़(रश्मि हंस): पंजाब यूनिवर्सिटी के ईवनिंग विभाग के आर्ट्स ब्लॉक में सैशन-2019 में 10 फीसदी सीटें बढ़ जाएंगी। कई विषयों में हार्नस भी शुरू की जा रही हैं। यानि ईवनिंग विभाग में 12वीं क्लास के बाद एडमिशन लेने वाले स्टूडैंट्स ग्रैजएशन की पढ़ाई से लेकर पी.एचडी. तककी पढ़ाई विभाग से कर सकता है। बता दें कि ईवनिंग विभाग में वर्तमान में 52 कोर्स चल रहे हैं, जबकि विभाग में करीब 1000 स्टूडेंट्स हर साल दाखिला लेेता है। 

ईवनिंग विभाग के बी.कॉम हॉर्नस, बी.कॉम, इकोनॉमिक्स, हिस्ट्री, पॉलीटिक्स साइंस, इंगलिश, हिंदी व पंजाबी में हॉर्नस शुरू किया जा रहा है। ये हॅार्नसकोर्स नए सैशन-2019 में शुरू होंगे। वहीं आट्र्स ब्लॉक में 20 सीटें बढ़ जाएंगी। अभी बी.ए. आट्र्स की 200 सीटें हैं। बी.ए. में पहले 300 सीटें थी, लेकिन सैशन-2017 में बी.ए. में 100 सीटें कम की गई थी। लेकिन सैशन-2019 में आट्र्स ब्लॉक में 10 फीसदी बढ़ेगी, जिसके आधार पर 220 सीटें हो जाएंगी। 

इस सैशन से ही बी.कॉम. में ऑनर्स कोर्स
शहर के कॅालेजों में बी.कॉम में दािखला लेने के लिए स्टूडैंट्स की मारामारी रहती है, लेकिन स्टूडैंट्स के पास पी.यू. का ईवनिंग विभाग में दाखिला लेना भी बेहतर विकल्प है। इस सैशन से विभाग में बी.कॅाम हॉर्नस की पढ़ाई भी शुरू होने जा रही है। स्टूडैंट्स बी.कॉम फस्र्ट ईयर में पसंदीदा कॉलेजों में दाखिला न मिलने पर वह स्टूडैंट्स कॉरेस्पॉडैंट विभाग में दाखिला लेते हैं। सैकेंड ईयर में यह स्टूडैंट्स पी.यू. के ईवनिंग विभाग में एडमिशन लेते हैं। ईवनिंग विभाग में स्टूडैंट्स को रैगुलर क्लासिसमिलती है। ईवनिंग विभाग में दाखिला लेने विभाग से पढ़कर निकले स्टूडैंट्स में एस.के . गुप्ता एच.पी. यूनिवर्सिटी में बतौर वाइस चांसलर कार्यरत रहे हैं, वहीं जी.एस. चड्डा भी जे.एन.यू. के वी.सी. रहे हैं। 

मैरिट पर दाखिला
ईवनिंग विभाग में मैरिट पर स्टूडैंट्स को दाखिला दिया जाता है। विभाग में बी.कॉम व अन्य कई विषयों में स्टूडैंट्स को पढ़ाया जाता है। विभाग से पढ़कर निकले स्टूडैंट्स अहम पोजीशन पर पहुंचे हैं।

इन कोर्सों में ये हैं सीटें 

विभाग         सीटें
बी.कॉम        70    
आट्र्स         200
(बी.कॉम, इकोनॉमिक्स, हिस्ट्री, पॉलीटिक्स साइंस, इंगलिश, हिंदी व पंजाबी)

bhavita joshi

Advertising