पंजाब के सीरा गैंग ने दिया गन प्वाइंट पर कार लूट की वारदात को अंजाम!

punjabkesari.in Sunday, Nov 11, 2018 - 12:35 PM (IST)

पंचकूला(चंदन) : पंचकूला के अमरटैक्स लाइट प्वाइंट पर वीरवार देर रात ऑफिस से घर जा रही युवती से तीन युवकोंं ने गन प्वाइंट पर कार लूट के फरार हो गए थे। पुलिस ने युवती की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। 24 घंटे बाद भी पुलिस आरोपियों को पकड़ नहीं पाई हैं। 

क्राइम ब्रांच-26 की टीम अब मामले की जांच कर रही है। क्राइम ब्रांच के इंचार्ज अमन ने बताया कि युवती को कुछ आरोपियों की फोटो दिखाई। इसमें युवती ने एक आरोपी को पहचान की है, जो वारदात में शामिल था। बताया जा रहा है कि जिस आरोपी पंजाब के सीरा गैंग का हैं। 

सीरा गैंग पहले भी कर चुकी है लूट :
21 अगस्त की रात सैक्टर-20 में सिरा गैंग के सदस्योंं ने गन प्वांइट पर एक व्यक्ति से इनोवा कार लूटी थी। पंजाब पुलिस ने आरोपियोंं को गिरफ्तार किया था और उनके पास से इनोवा कार बरामद हुई थी। आरोपियों में एक महिला भी शामिल थी। पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए के टीमें गठित की हैं जो पंजाब में छापेमारी कर रही हैं।

कहां गई हरियाणा पुलिस की दुर्गा शक्ति :
हरियाणा पुलिस ने जिले मेंं किसी भी जगह पर लड़कियों या महिलाओं के साथ छेड़छाड़ या किसी भी वारदात को करने की कोशिश की जाने को रोकने के उदेशय से दुर्गा शक्ति एप लांच किया था लेकिन यह विफल साबित होता नजर आ रहा हैं।  

दुर्गा शक्ति नाम के इस एप से महिलाओंं के नाम, पता और लोकेशन को ट्रेस किया जा सकता है। इसके बाद उस जगह पर तुरंत पुलिस पहुंच सकेगी। इसके लिए सभी महिला पुलिस थानों में एक्स्ट्रा गाडियां भी दी हैं। वीरवार देर रात युवती से हुई लूट के बाद युवती ने इसकी जानकारी फोन द्वारा पुलिस को दी। मौके पर पुलिस तो पहुंची लेकिन हरियाणा पुलिस की दुर्गा शक्ति का अता-पता नहीं था।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News