पी.यू. ने सीनेट चुनावों में 6 पदों पर उम्मीदवारों की सूची जारी

punjabkesari.in Monday, Jul 25, 2016 - 08:24 PM (IST)

चंडीगढ़ (रश्मि रोहिला): पंजाब यूनिवर्सिटी ने सोमवार को आगामी सितम्बर में निर्धारित सीनेट चुनावों में 6 पदों पर उम्मीदवारों की सुची जारी कर दी है। इसमें आर्ट्स फैकल्टी से पॉलीटिकल साइंस डिपार्टमैंट के प्रो. रौंकी राम, फैकल्टी ऑफ लैंग्वेज की तरफ हिंदी डिपार्टमैंट के एच.ओ.डी. डा. अशोक कुमार व डिपार्टमैंट ऑफ इवनिंग  स्टडीज से प्रो. डा. केशव मल्होत्रा, साइंस फैकल्टी से फिजिक्स डिपार्टमैंट के प्रो. नवदीप गोयल व डिपार्टमैंट ऑफ ज्योलॉजी की डा. सुखबीर कौर, मैडीकल साइंस फै कल्टी से अशोक गोयल, फैकल्टी ऑफ लॉ से अनु चतरथ व प्रो. डा. रणबीर कौर शामिल हैं। इसके साथ ही कम्बाइंड फैकल्टी में यूनिवॢसटी इंस्टीच्यूट ऑफ फार्मास्यूटीकल साइंस के प्रो. डा. अनिल कुमार, जी.जी.डी.एस.डी. कालेज के प्रिंसिपल डा. गुरदीप कुमार शर्मा व पी.यू. के ज्योलॉजी डिपार्टमैंट के प्रो. नवल किशोर शामिल हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News