सीनेट चुनाव: आज 31 सीटों के लिए 33 मतदान केंद्रों पर होगी वोटिंग

punjabkesari.in Sunday, Sep 25, 2016 - 08:26 AM (IST)

चंडीगढ़ (रश्मि) : रविवार को होने वाले सीनेट के चुनाव काफी महत्वपूर्ण हैं। इन चुनावों से यह स्पष्ट हो जाएगा कि सीनेट में यूनिवर्सिटी ग्रुप मजबूत होता है या गोयल ग्रुप। आज 15 ग्रैजुएट कांस्टीयुएंसी के लिए मतदान होगा, जबकि  कालेज हैड की 8 सीटों और प्रो. एसोसिएट और असिस्टैंट प्रोफैसरकांस्टीयुएंसी की आठ सीटों के लिएभी चुनाव होंगे। यानि कुल 31 सीटों के लिए चुनाव होंगे। इन चुनावों के लिए चंडीगढ़ में कुल 33 व पंजाब व हरियाणा में 237 बूथ बने हैं। यानि कुल 270 बूथ पर वोटिंग होगी। रविवार सुबह 8 से 5 बजे तक चंडीगढ़ के स्कूल और कॉलेजों में 33 मतदान केंद्रों पर ट्राइसिटी के लोग मतदान कर सकेंगे। पंचकूला में 7 और मोहाली जिले में भी 3 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। चुनाव संबंधी किसी तरह की जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। मतदाता टेलीफोन नंबर 0172-2541314,2534587 पर संपर्क कर सकते हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News