पुलिस ने औप्टरा कार से बरामद की देसी शराब की 50 पेटियां

punjabkesari.in Monday, Jul 29, 2019 - 11:43 AM (IST)

मोहाली(कुलदीप) : पुलिस स्टेशन फेज-8 की पुलिस ने एक औप्टरा कार में से 50 पेटियां देसी शराब ‘संतरा’ तथा ‘सोफिया’ बरामद की है। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया है। आरोपियों की पहचान राजवीर सिंह तथा दर्शन सिंह जिला पटियाला के गांव समाणा के रूप में हुई है। 

जांच अधिकारी ए.एस.आई. भूपिन्द्र सिंह ने बताया कि फेज-8 व 9 की ट्रैफिक लाइटों के नजदीक नाका लगाया था। इसी दौरान चंडीगढ़ की ओर से एक हरियाणा नंबर काले रंग की औप्टरा कार आई जिसे राजवीर सिंह चला रहा था। कार को रोक कर तलाशी ली तो कार से चंडीगढ़ मार्का देसी शराब की 50 पेटियां बरामद हुईं। 

लुधियाना के डेहलों शहर ले जाई जा रही थी शराब :
ए.एस.आई. भूपिन्द्र सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों ने बताया कि शराब लेकर लुधियाना के डेहलों शहर लेकर जा रहे थे। डेहलों से कार को किसी अन्य व्यक्ति ने लेकर जाना था। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी हुई कि यह शराब आखिर किस व्यक्ति ने उन से मंगवाई थी।

एक चक्कर के मिलते थे 15-15 सौ रुपए :
आरोपियों ने बताया कि उन्हें चंडीगढ़ से शराब ले जाकर पंजाब छोडऩे के बदले में एक चक्कर के 1500-1500 रुपए मिलते थे। वहीं एस.एच.ओ. पुलिस स्टेशन फेज-8 जगदीप सिंह ने बताया कि राजवीर सिंह तथा दर्शन सिंह खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। आज उन्हें अदालत में पेश किया वहां से दोनों को एक दिन के रिमांड पर भेज दिया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News