सैक्टर-26 प्ले ग्राऊंड बार की बैकसाइड में जा रही वॉयलेशन

Saturday, Nov 16, 2019 - 12:50 PM (IST)

चंडीगढ़ (राजिंद्र): सैक्टर-26 में बिल्डिंग नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं, जिसकी तरफ चंडीगढ़ प्रशासन कोई ध्यान नहीं दे रहा है। नया मामला सैक्टर-26 प्लेग्राऊंड बार एंड कैफे का है। इसके बैकसाइड को कवर करने के लिए निर्माण किया जा रहा है, लेकिन इस्टेट ऑफिस इसकी तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा है। यहां तक इन बदलावों की विभाग को कोई जानकारी भी नहीं है। क्योंकि उनसे अभी तक किसी भी प्रकार की परमिशन व प्लान अप्रूव नहीं करवाया गया है। इससे पहले भी विभाग ने यहां पर वॉयलेशन हटा दी थी, लेकिन अब दोबारा निर्मण किया जा रहा है। 

 

बता दें कि एस.सी.ओ.-48 में ये बार एंड कैफे चल रहा है और इसकी पिछली तरफ से भी डिस्क के लिए एंट्री है। यहां पर कुछ सप्ताह पहले निर्माण को हटा दिया गया था। सूत्रों के अनुसार इस संबंध में विभाग ने कड़े निर्देश जारी किए गए थे, लेकिन अब बैकसाइड के ऊपर के एरिया को कवर करने का प्रयास किया जा रहा है। यहां ईंट लगाकर इसे कवर करना शुरू कर दिया है। हालांकि पूरी तरहसे अभी निर्माण नहीं किया गया है। लेकिन मौके पर मटीरियल रखा हुआ है। इस तरह का बिल्डिंग में निर्माण नियमों के खिलाफ है, क्योंकि इससे किसी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। 

 

यहां अवैध निर्माण के कारण बचाव कर्मियों के लिए भी स्पॉट तक पहुंचना मुश्किल है। ये निर्माण फायर निमयों के भी खिलाफ है। इस संबंध में प्लेग्राऊंड कैफे के भी संबंधित पदाधिकारियों से बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया।

 

सर्वे में अधिकतम शोरूम में सामने आई थी वॉयलेशन 
एस्टेट ऑफिस ने कर्मिशयल एरिया में बिल्डिंग वॉयलेशन को लेकर जो रिपोर्ट सौंपी थी, उसमें कई तरह की वॉयलेशन सामने आई थी। रिपोर्ट में बताया गया था कि कई एस.सी.ओ. में इंटरनल वॉल को रिमूव किया गया है, जो बिल्डिंग के लिए खतरा है। बेसमैंट को स्टोरेज की जगह अन्य पर्पज के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। शॉप  और बूथों में ऊपरी मंजिलों पर कंस्ट्रक्शन की गई है। पिछले के एरिया को भी शोरूमों में कवर किया गया है, जो बिल्डिंग वॉयलेशन के साथ ही फायर नियमों के भी खिलाफ है। इसके अलावा रास्तों और सीढिय़ों में भी अतिक्रमण है। 

pooja verma

Advertising