सैक्टर-18/21 की विभाजित सड़क पर 3 कारों और ऑटो में भिड़ंत

Friday, Oct 12, 2018 - 12:39 PM (IST)

चंडीगढ़(संदीप): सैक्टर-18/21 की विभाजित सड़क पर 3 कारें और एक ऑटो में भिंड़त हो गई। सड़क पर एक के बाद एक चार वाहनों के आपस में टक्करा जाने से वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। ऑटो में बैठीं 2 महिलाए और ऑटो चालक घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सैक्टर-16 अस्पताल पहुंचाया। हालांकि प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई। हादसे के बाद सड़क पर ट्रैफिक जाम लग गया।

 ट्रैफिक पुलिस ने मौके पर पहुंच कर ट्रैफिक पर काबू पाया। सैक्टर-40 निवासी अलेंदर सिंह ने बताया कि वह सुबह वह कार से एलांते मॉल जा रहे थे। सैक्टर-18/19/20/21 की रेड लाइट पर अचानक तेज रफ्तार कार ने उनकी कार में पीछे से टक्कर मारी। टक्कर लगने से मेरी कार आगे खड़ी कार में जा टकराई। इस दौरान एक ऑटो डिवाइडर पर चढ़ गया था। सवार ऑटो चालक और 2 महिलाओं को चोटें आई थी। 

सूचना मिलते ही पी.सी.आर. सैक्टर-19 थाना टीम और टै्रफिक विंग मौके पर पहुंचा। वहीं दूसरी ओर से दोपहर को सैक्टर-21/22 की विभाजित सड़क पर अचानक एक ऑटो की ब्रैक मार लेने के चलते यहां तीन कारें आपस में टकरा गईं। इस दौरान ट्रैफिक भी प्रभावित हुआ। 

bhavita joshi

Advertising