PGI देश का दूसरा बैस्ट हॉस्पिटल, एम्स को मिली टॉप पोजीशन

punjabkesari.in Wednesday, Oct 02, 2019 - 01:42 PM (IST)

चंडीगढ़ (पाल)  : पी.जी.आई. को एक बार फिर देश के बैस्ट हॉस्पिटल में शुमार किया गया है। ‘द वीक हंसा रिसर्च सर्वे-2019’ में पी.जी.आई. को देश का सैकेंड बैस्ट हॉस्पिटल का खिताब मिला है। मैडीकल एजुकेशन, रिसर्च और पेशैंट केयर में बेहतरीन सुविधाएं देने के लिए पी.जी.आई. को यह पोजीशन मिली है। 

 

देश में जहां दूसरा वहीं सिटी का बैस्ट हॉस्पिटल पी.जी.आई. को चुना गया है। वहीं पहली पोजीशन एम्स दिल्ली को मिली है। यह पहला मौका नहीं है, जब पी.जी.आई. को देश के टॉप संस्थानों में शुमार किया गया है।गवर्नमैंट अस्पतालों में अपनी सुविधाओं के लिए देश के कई संस्थानों को इस सर्वे में शामिल किया गया था। सर्वे के इस महीने के इश्यू ‘द वीक इज अबाऊट इंडियाज बैस्ट हॉस्पिटल्स’ में यह पब्लिश हुआ है। 

 

इनमें रहा नंबर वन 
पल्मोनोलॉजी में पहला, पीडियाट्रिक्स में दूसरा, ऑर्थोपैडिक्स और डायबीटिज केयर में चौथा, न्यूरोलॉजी और गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी में 5वां और छठा स्थान रहा। कॉडिर्योलॉजी, आई केयर और ओंकोलॉजी में 8वां, 9वां और 11वां स्थान रहा। वहीं सिटी के दूसरे बैस्ट हॉस्पिटल की बात करें तो गवर्नंमैंट मैडीकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल-32 दूसरा, जबकि मैक्स हॉस्पिटल तीसरे स्थान पर रहा। 

 

17 शहरों को किया सर्वे में शामिल 
नैशनल कैपिटल समेत सर्वे में 17 शहरों को शामिल किया गया, जिसमें चंडीगढ़, लखनऊ, जयपुर, इंदौर, हैदराबाद, बैंगलुरू, चैन्नई, कोयम्बटूर, कोच्ची, थिरुवंतपुरम, कोलकता, भुवनेश्नवर, मुंबई, पुणे, नागपुर और अहमदाबाद जैसे कई बड़े शहरों के मैडीकल संस्थानों को इस सर्वे में शामिल किया गया था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

pooja verma

Recommended News

Related News