साइंस स्ट्रीम में बढ़ाई जाएं सीटें

Monday, Mar 18, 2019 - 12:29 PM (IST)

पंचकूला (आशीष): सैक्टर-14 गवर्नमैंट गल्र्स कॉलेज में इस बार दोनों स्ट्रीम्स में सीटें बढ़ाई जाने की संभावना है। 2019-20 के सैशन में मैडीकल व नॉन मैडीकल की पढ़ाई करने वाली लड़कियों के लिए अच्छी खबर है। 

 

दरअसल कॉलेज मैनेजमैंट ने हायर एजुकेशन डिपार्टमैंट को लैटर लिखकर दोनों स्ट्रीम्स में 20-20 सीटें बढाए जाने को कहा है, ताकि एडमिशन के लिए आने वाली ज्यादा से ज्यादा मैरिटोरियस लड़कियों को एडमिशन का मौका मिल सके। 

 

ऐसे में हायर एजुकेशन डिपार्टमैंट से मैडीकल व नॉन मैडीकल दोनों स्ट्रीम्स में सीटों की संख्या बढ़ाने के लिए कहा है। बता दें कि कॉलेज में फिलहाल मैडीकल कोर्स की 80 सीटें हैं और नॉन मैडीकल की 80 सीटें हैं।

 

बी.बी.ए. कोर्स दोबारा से शुरू होगा
हरियाणा हायर एजुकेशन डिपार्टमैंट की ओर से 2018-19 सैशन में पंचकूला समेत राज्य के कई कॉलेजों में 20 से कम स्टूडैंट्स थे उसे बंद कर दिया गया था। उसी दौरान कॉलेज का बी.बी.ए. कोर्स भी बंद कर दिया गया था। अब कॉलेज की ओर से दोबारा से डिपार्टमैंट से बी.बी.ए. कोर्स शुरू करने की परमिशन मांगी है। 

pooja verma

Advertising