मामूली कहासुनी में युवक को कैंची से किया घायल

punjabkesari.in Saturday, Oct 12, 2019 - 01:10 PM (IST)

चंडीगढ़(संदीप) : मामूली कहासुनी के चलते एक युवक ने मलोया निवासी पंकज की छाती पर कैंची से वार कर उसे घायल कर दिया। पंकज को उपचार के लिए सैक्टर-16 अस्पताल में भर्ती करवाया है। मलोया थाना पुलिस ने केस की जांच शुरू कर दी है। 

जानकारी अनुसार घायल पंकज ने शिकायत में बताया कि वह देर रात घर के सामने खड़ा था उसी दौरान पास से गुजर रहे व्यक्ति ने अपने बेटे पारस के विषय में पूछा। इसके बाद पीड़ित ने जानकारी होने से मना कर दिया। इसके बाद दोनों में कहासुनी होने लगी देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया। 

घायल कुछ समझ पाता की उससे पहले ही आरोपी ने कैंची निकालकर उसकी छाती पर वार कर मौके से फरार हो गया। कैंची लगते ही घायल लूहलूहान होकर जमीन पर गिर गया। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने पंकज को अस्पताल में भर्ती करवा कर केस की जांच शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Related News