स्कूल्स उड़ा रहे उपायुक्त के आदेश की धज्जियां, नींद में प्रशासन

Thursday, Apr 19, 2018 - 12:19 PM (IST)

पंचकूला (आशीष): शहर में उपायुक्त के आदेशों की अनदेखी की जा रही है। सड़कों के किनारे गिरे पत्तों को जलाकर प्रदूषण किया जा रहा है। यही नहीं जागरूक करने वाले स्कूलों में भी वेस्ट मैटीरियल और पत्तों को आग लगाई जा रही है। स्कूलों के आसपास रहने वाले लोग धुएं से परेशान हैं। वहीं सैक्टर-6 स्थित सरकारी स्कूल में मंगलवार और बुधवार को परिसर में गिरे हुए पत्तों और वेस्ट मैटीरियल को नष्ट करने के लिए आग के हवाले कर दिया। 

 

स्कूल प्रबंधन बचने के लिए सफाई कर्मी पर आरोप लगा रहे हैं। सैक्टर-6 स्थित सरकारी स्कूल परिसर में एक मकान मालिक ने भी कब्जा किया है। जिस बारे में शिक्षा विभाग के अधिकारियों को जानकारी नहीं है। स्कूल परिसर में बगीचा बनाया हुआ है। इसके अलावा टूटे गमले और वेस्ट मैटीरियल भी स्कूल परिसर में फैंका है। 
 

Punjab Kesari

Advertising