सेंट जॉन्स हाई स्कूल को मिली शूटिंग रेंज

punjabkesari.in Tuesday, Nov 09, 2021 - 06:25 PM (IST)

चंडीगढ़, (लल्लन): सेंट जॉन्स हाई स्कूल-26 के इतिहास में एक और उपलब्धि जुड़ गई। स्कूल ने अपनी शूटिंग रेंज का उद्घाटन किया। 10 मीटर ब्रदर एफ.एम.फर्नाडीज  शूटिंग रेंज का उद्घाटन आई.पी.एस.नौनिहाल सिंह ने किया। विद्यालय में यह रेंज ओलंपिक निशानेबाज और अर्जुन पुरस्कार विजेता गुरबीर संधू के मार्गदर्शन व प्रयास से संभव हुई। इस शूङ्क्षटग रेंज में 10 एयर राइफल और पिस्टल शूटिंग रेंज के निशाने बाज अभ्यास कर सकते हैं।

 

सर्वप्रथम विद्यालय की प्रधानाचार्या कविता सी.दास ने शूटिंग में हाथ आजमाया और सटीक निशाना साधकर सबको चौका दिया और युवा जॉनियन शूटिंग में हाथ आजमाने के लिए बहुत उत्साहित थे। सेंट जॉन्स कैच द यंग आदर्श वाक्य में विश्वास करता है और पहले से ही अंतर्राष्ट्रीय स्तर के कनिशानेबाजों को दे चुका है।

इस मौके पर स्कूल की ङ्क्षप्रसीपल ने कहा कि प्रत्येक जॉनियन उस दिन की प्रतीक्षा करता है जब वह अपने अल्मा मेटर को बदले में कुछ वापस दे सके। हमारे विद्यार्थियों की विशेषता यह रही हैं कि वे अपनी क्षमता में विश्वास रखते हुए अपने सपनों को साकार कर सकते हैं तथा किसी भी ऊँचाई को छूने के बाबजूद भी अपनी जड़ों से जुड़े रहते हैं। प्रिंसपल ने कविता सी.दास ने 1995 के विद्यार्थियों और सभी गणमान्य व्यक्तियों को उनकी उपस्थिति से स्कूल का सम्मान करने के लिए धन्यवाद दिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Lalan Yadav

Related News