डेरा मुखी की पेशी : चंडीगढ़ के सभी स्कूल और कॉलेजों में 24-25 को छुट्टी

Wednesday, Aug 23, 2017 - 07:32 PM (IST)

चंडीगढ़ : पंचकूला के बाद चंडीगढ़ में भी दो दिन के लिए सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल बंद रखने का फैसला लिया है।

 

चंडीगढ़ के प्रशासक वी.पी. सिंह बदनौर की ओर से बुधवार शाम यह ऑर्डर जारी किया गया। जिसमें बताया गया है कि 24 और 25 अगस्त को शहर के सभी एजूकेशनल इंस्टीट्यूशंस, स्कूल और कॉलेज (गवर्नमेंट, प्राइवेट, एडिड, अनएडिड, टैक्निकल) बंद रहेंगे। प्रशासन के इस फैसले से पेरेंट्स ने राहत की सांस ली है।

Advertising