11वीं के स्टूडैंट्स के लिए पी.एचडी. तक स्कॉलरशिप पाने का सुनहरा मौका, इस दिन होगा एग्जाम

Friday, Oct 04, 2019 - 09:30 AM (IST)

चंडीगढ़(वैभव) : शहर के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों से 10वीं कर रहे प्रतिभाशाली स्टूडैंट्स के लिए 11वीं से पी.एचडी. तक स्कॉलरशिप पाने का अच्छा मौका है। एन.सी.ई.आर.टी. द्वारा नैशनल टैलेंट सर्च एग्जामिनेशन (एन.टी.एस.ई.) का आयोजन किया जा रहा है। 

दो लेवल पर होने वाली परीक्षा में अव्वल आने वाले स्टूडैंट्स को दो साल (11वीं और 12वीं) तक हर महीने 1250 रुपए और ग्रैजुएशन (तीन साल) 2 हजार रुपए मासिक मिलेंगे। इतना ही नहीं, साइंस क्षेत्र में रिसर्च करने पर इन स्टूडैंट्स को पी.एचडी. करने तक यू.जी.सी. द्वारा हर महीने 30 से 40 हजार की ग्रांट भी दी जाएगी। दो स्तर पर होने वाली इस परीक्षा की तैयारियां हो चुकी हैं। जानकारी के अनुसार 3 नवंबर को पहले चरण (स्टेट लेवल) की परीक्षा आयोजित की जाएगी।

सैक्टर-32 एस.सी.ई.आर.टी. में होगी परीक्षा आयोजित :
सैक्टर-32 स्थित स्टेट काऊंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (एस.सी.ई.आर.टी.) द्वारा यह परीक्षा आयोजित की जाएगी। शॉर्टलिस्ट 20 स्टूडैंट्स को नैशनल लेवल के लिए चुना जाएगा। देशभर से दो हजार स्टूडैंट्स को एन.टी.एस.ई. स्कॉलरशिप के लिए चुना जाएगा। 5 सितंबर तक 8वीं क्लास में 60 फीसदी से अधिक अंक पाने वाले स्टूडैंट्स आवेदन कर चुके हैं। 

एस.सी.ई.आर.टी.-32 में नियुक्त स्टेट लायजनिंग ऑफिसर विजय कुमार शर्मा ने बताया कि एन.टी.एस.ई. स्कॉलरशिप गरीब और होनहार स्टूडेंट्स को आर्थिक सहायता देने के अलावा साइंस के प्रति रूचि रखने वाले स्टूडेंट्स को प्रमोट करने के लिए देशभर में 1963 में एन.सी.ई.आर.टी. द्वारा शुरू की गई। दो स्तर पर एन.टी.एस.ई. परीक्षा आयोजित होती है। चंडीगढ़ में एस.सी.ई.आर.टी. आगामी 3 नवंबर को परीक्षा आयोजित करेगा। टेस्ट में 100-100 नंबर के दो पेपर मेंटल एबिलिटी (मैट) और स्कॉलिस्टिक टेस्ट (एस.ए.टी.) में अपीयर होना पड़ता है।

फरवरी में आएगा रिजल्ट :

  • आवेदन फॉर्म एस.सी.ई.आर.टी.-32 की वैबसाइट से डाऊनलोड किया जा सकता है।
  • पांच सितंबर को जमा करवा दिए गए हैं फॉर्म। 
  • नौवीं क्लास में 61 फीसद या बी 2 ग्रेड हासिल करने वाले स्टूडैंट्स आवेदन कर सकते हैं।
  • ओपन स्कूल से 18 साल से कम उम्र के स्टूडैंट्स ने किया है आवेदन।
  • फरवरी 2020 के पहले हफ्ते में पहले लैवल का रिजल्ट आएगा।

शहर से होगा 85 स्टूडैंट्स का चुनाव :
चंडीगढ़ के 85 स्टूडैंट्स को इसके लिए चुना जाएगा। 3 नवंबर को लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा संयोजक विजय कुमार शर्मा ने बताया कि जिन बच्चों के पैरेंट्स की सालाना आय 1.50 लाख से कम है, वह आवेदन कर सकते हैं। 

एन.टी.एस.ई. टैस्ट का मकसद स्कूल स्तर पर टैलेंटेड प्रतिभाओं को निखारना है। आठवीं क्लास के 85 स्टूडैंट्स को चार साल 12 हजार स्कॉलरशिप सैक्टर-32 एस.सी.ई.आर.टी. ने शहर के सरकारी स्कूलों में आठवीं में पढऩे वाले स्टूडैंट्स से भी नैशनल मींस कम मैरिट स्कॉलरशिप स्कीम (एन. एम.एम.एस.एस.) के लिए आवेदन मांगे हैं। स्कॉलरशिप के तहत नौवीं से 12वीं क्लास तक हर साल 12 हजार स्कॉलरशिप दी जाएगी।

Priyanka rana

Advertising