UT प्रशासन में HCS सतीश जैन ने किया ज्वाइन

punjabkesari.in Saturday, Apr 20, 2019 - 10:20 AM (IST)

चंडीगढ़(राजिंद्र) : चंडीगढ़ प्रशासन में एक और अफसर की तैनाती हो गई है। एच.सी.एस. सतीश जैन ने वीरवार को यू.टी. प्रशासन में ज्वाइन कर लिया है। इससे पहले भी सतीश जैन यहां कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। जानकारी के मुताबिक एच.सी.एस. सतीश जैन को हरियाणा प्रशासन द्वारा वीरवार को ही रिलीव किया गया था। 

इसके बाद उन्होंने उसी दिन यू.टी. प्रशासन में अपनी उपस्थिति दर्ज करा दी है। बताया जाता है कि सतीश जैन इससे पहले भी चंडीगढ़ प्रशासन के सोशल वैल्फेयर के डायरैक्टर जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। छह माह पहले ही उन्हें यहां से उनके मूल कैडर हरियाणा के लिए भेजा गया था। अब एक बार फिर उन्होंने चंडीगढ़ प्रशासन में ज्वाइन कर लिया है। अगले सप्ताह उन्हें विभाग भी मिल जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News