हॉकी के सरदारा सिंह पर लगे मारपीट के आरोप

Sunday, Dec 16, 2018 - 01:35 PM (IST)

चंडीगढ़(कुलदीप) : हॉकी के पूर्व कप्तान और हरियाणा पुलिस में डी.एस.पी. पद पर तैनात सरदारा सिंह पर मारपीट के आरोप लगाए गए हैं। जानकारी के अनुसार सैक्टर-37 के सचिन शर्मा ने कहा कि वह अपने बेटे को रविवार को ट्यूशन छोड़ने गए थे। इस बीच उनकी कार की टक्कर सरदारा सिंह के भाई की कार सिआज से हो गई। कपिल ने पुलिस को मामले की जानकारी दी।  

इस दौरान सचिन ने आरोप लगाया कि एक्सीडेंट होने के बाद सरदारा स्विफ्ट कार में दो युवकों के साथ मौके पर पहुंचे और उनसे मारपीट की। युवक ने बताया कि एक्सीडेंट के बाद उन्होंने गलती भी मानी साथ ही गाड़ी का पूरा खर्च देने की भी बात कही इसके बावजूद उनके साथ मारपीट की गई। कपिल ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच करना शुरू कर दी है।   

Priyanka rana

Advertising