बीमारी से दुखी होकर महिला ने लगाया फंदा

Friday, Jan 12, 2018 - 11:41 PM (IST)

 चंडीगढ, (संदीप): बीमारी के चलते तनावग्रस्त सैक्टर-56 निवासी महिला ने फंदा लगा लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को फंदे से उतार कर तुरंत अस्पताल पहुंचाया जहां जांच के बाद डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान शीला देवी के रूप में हुई है। शीला देवी पति, दो बेटे और एक बेटी के साथ सैक्टर-56 में रहती थी। सुबह पति काम चला गया, जबकि बच्चे स्कूल गए थे।

इसी दौरान उसने कमरे में लगे लोहे की ग्रिल से रस्सी से फंदा लिया। बत्चे जब स्कूल से लौटे तो उन्हें इस बारे में पता चला और शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। पलसौरा चौकी सब इंस्पैक्टर सेवा सिंह ने बताया कि पुलिस की जांच में सामने आया कि महिला बीमारी के चलते डिप्रैशन में रहती थी।

Advertising