पेपर लीक होने की अफवाह, छात्रों के उड़े होश

punjabkesari.in Friday, Mar 16, 2018 - 11:37 AM (IST)

चंडीगढ़ (रोहिला) : वीरवार को 12वीं कक्षा का अकाऊंट्स का पेपर था। जैसे ही पेपर शुरू हुआ, वैसे ही हर तरफ पेपर लीक होने की खबर आग की तरह फैल गई। जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह से ही व्हाट्सएप्प पर अकाऊंट पेपर की कॉपी शेयर की जा रही थी। हालांकि परीक्षा केंद्रों में परीक्षा जारी रही। दोपहर तक सी.बी.एस.ई. बोर्ड की ओर से सर्कुलर जारी कर पेपर लीक होने की खबर को झूठा ठहरा दिया। 

 

बोर्ड के जारी सर्कुलर में बताया कि 12वीं कक्षा के एकाऊंट्स पेपर लीक होने की खबर पूरी तरह से गलत है। इसके पीछे शरारती तत्वों का हाथ है। अफवाह फैलाई गई है और शरारती तत्वों के खिलाफ एफ.आई.आर. दर्ज कराई जाएगी। 

 

परीक्षा के खत्म होने पर जब छात्रों से बात की गई उन्होंने बताया कि उन्हें तो इस बात की खबर भी नहीं थी कि पेपर लीक हो गया है। जैसे ही परीक्षा देकर छात्र बाहर आने लगे तो पेपर लीक होने की खबर सुन उनका चेहरा मुरझा गया।

 

छात्रों का कहना था कि अकाऊंट्स का पेपर ठीक आया था, लेकिन यदि ये पेपर रद्द हो जाता है, तो अगली बार जो पेपर बोर्ड की ओर से बनाकर भेजा जाएगा, वह बहुत मुश्किल होगा। छात्रों के साथ-साथ अपने बच्चों को लेने पहुंचे अभिभावक भी इस खबर को सुनकर काफी चिंतित दिखे।

 

खबर ने टैंशन में डाल दिया
पेपर ठीक-ठाक आया था। न तो ज्यादा मुश्किल और ना ही उसे आसान कहा जा सकता है। हालांकि पेपर लैंथी था, जिसके चलते पुरे समय पर ही पेपर खत्म हो पाया  लेकिन पेपर लीक होने की बात ने काफी टैंशन में डाल दिया। आशिमा ठाकुर, स्टूडैंट 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News