रॉक गार्डन जल्द बनेगा डिसेबल फ्रैंडली

Wednesday, Jun 21, 2017 - 08:30 AM (IST)

चंडीगढ़(विजय) : रॉक गार्डन को अब डिसेबल फ्रैंडसी बनाने की तैयारी की जा रही है। दरअसल यह एक ऐसी जगह है जहां लोगों को काफी चलना पड़ता है। इसे लेकर डिसेबल्स की ओर से शिकायतें भी की जाती हैं कि यहां थोड़ी सुविधाएं में इजाफा करना चाहिए। 

 

यही वजह है कि अब प्रशासन ने रॉक गार्डन 25 लाख रुपए से अधिक खर्चा करके इसे पूरी तरह से डिसेबल्स के फ्रैंडली बनाने का फैसला लिया है। दरअसल पिछले साल चंडीगढ़ को डिसेबल फ्रैंडली सिटी के तौर पर डिवैल्प करने का काम यू.टी. प्रशासन ने शुरू कर दिया है।

 

पिछले साल अप्रैल में प्रशासन द्वारा गठित की गई एक कमेटी ने चंडीगढ़ में 50 से अधिक बिल्डिंग्स और टूरिस्ट स्पॉट्स को आईडैंटिफाई किया था, जिसके बाद इस रिपोर्ट के आधार पर अब प्रशासन ने उन सभी बिल्डिंग्स को ‘एक्सेसिबल इंडिया कैंपेन’ के तहत डिसेबल फ्रैंडली बनाने के लिए तेजी से काम करना शुरू कर दिया है। 

 

वीडियो वॉल भी लगेगी :
रॉक गार्डन में अब प्रशासन एक वीडियो वॉल लगाने की तैयारी कर रहा है। इसमें रॉक गार्डन के सभी अहम हिस्सों की जानकारी दी जाएगी। जानकारी के अनुसार इस वीडियो वॉल पर करीब 38 लाख रुपए की लागत आएगी। वीडियो वॉल कॉन्फ्रेंस हाल के पास बनी स्टेज में लगाई जाएगी। इसमें लाइव परफॉर्मैंस की भी वीडियो चलेगी। अधिकारियों के अनुसार आने वाले कुछ महीनों में यह सारा काम हो जाएगा। 

 

ये थी खामियां :
-फिजिकली चैलेंज्ड के लिए रैंप की व्यवस्था नहीं की गई है।
-व्हीलचेयर्स की एंट्री के लिए दरवाजों की चौड़ाई पर्याप्त नहीं है।
-डिसेबल्स के लिए अलग से टॉयलेट की व्यवस्था नहीं की गई है।
 

Advertising