फेस-7 लाइट प्वाइंट के समीप युवक को गोली मारकर लूटी कार

Wednesday, Oct 27, 2021 - 01:15 AM (IST)

मोहाली, (संदीप): फेस-7 लाइट प्वाइंट के समीप मुख्य सडक़ पर सोमवार रात के समय सैक्टर-45 के रहने वाले परम डोगरा को गोली मारकर घायल कर 2 युवक कार लूट कर फरार हो गए। पुलिस ने घायल को फेस-6 स्थित सिविल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने परम के बयानों के आधार पर ही 2 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया है। पुलिस की यह टीम आरोपियों को सुराग लगा उनकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। 
जांच अधिकारी ने बताया कि परम डोगरा सोमवार रात के समय सिंह शहीदा गुरुद्वारे की तरफ से चंडीगढ़ की तरफ आ रहा था कि जब वह फेस-7 स्थित लाइट प्वाइंट के समीप पहुंचा तो उसने देखा के आगे कोई एक्सीडैंट होने के कारण सडक़ पर ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी हुई है। वह रूक गया और वहां पैदल 2 युवक आए और उससे पूछने लगे कि आखिर यहां पर ट्रैफिक जाम क्यों लगा हुआ है। एक युवक उससे बात कर रहा था तो दूसरे ने एक दम से उसकी कार की चाबी निकालने का प्रयास किया। इस पर परम ने उस युवक का विरोध किया और उनके बीच बहस होने लगी। इससे पहले की परम कुछ समझ पाता दूसरे आरोपी ने पिस्टल से उस पर गोली चला दी। गोली परम के हाथ पर लगी और वह लहुलूहान हो गया। इसके बाद आरोपी उससे धक्का-मुक्की करते हुए कार लूट कर मौके से फरार हो गए। 

 


घायल होने के बावजूद भी आरोपियों से किया मुकाबला
हाथ में गोली लग जाने से लहुलूहान होने के बावजूद भी परम ने हार नहीं मानी और वह लगातार दोनों आरोपियों से अपनी कार को छुड़वाने का प्रयास करता रहा। परम की हिम्मत को देख आसपास के लोग भी मौके पर एकत्र होने लगे। यह देख आरोपी तुरंत कार लेकर फरार हो गए। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाते ही डी.एस.पी. गुरशेर ङ्क्षसह व मटौर थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची। 

 


सी.सी.टी.वी. कैमरों की फुटेज खंगाल रही पुलिस  
आरोपियों का सुराग लगाने के लिए पुलिस लाइट प्वाइंट और आसपास के एरिया में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी है। जिससे आरोपियों का सुराग लगाया जा सके। 

Vikash thakur

Advertising