300 करोड़ की लागत से तैयार की सड़कें, लेकिन अब भी नहीं सुधरे हालात

punjabkesari.in Monday, Dec 11, 2017 - 01:35 PM (IST)

नयागांव(मुनीष) : न्यू चंडीगढ़ में सड़कें बनाने पर पंजाब सरकार ने करीब 300 करोड़ रुपए खर्च डाले पर यहां के हालात अब भी नहीं सुधर पाए हैं। आलम यह है कि चंडीगढ़ से सिसवां टी-प्वाइंट तक सड़क पर करीब 6 पुल बने हैं लेकिन इनमें से अधिकतर पुल चालू होने के बाद भी सड़कों की खस्ता हालत होने पर बंद पड़े हैं। 

 

जनता को सर्विस लेन के उबड़-खाबड़ रास्तों से ही वाहन लेकर गुजरना पड़ रहा है, जिससे लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। वहीं संबंधित अधिकारी जनता की इस समस्या की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहे। सरकार के इसी रवैया के चलते लोगों में खूब रोष पाया जा रहा है। 

 

कई माह से पुल पड़े है बंद, चालक परेशान :
न्यू चंडीगढ में प्रवेश करने से वाहन चालकों को गहरे गडढों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही न्यू चंडीगढ में करोड़ों की लागत से बनी सड़कें खस्ताहाल हो चुकी हैं। इनकी कई बार मरम्मत भी की जा चुकी है। मौजूदा समय में इस सड़क पर मुल्लांपुर एयरफोर्स स्टेशन के पास बने दो पुल बंद पड़े हैं, जिन्हें बंद किए हुए काफी समय बीत चुका है। इनकी हालत काफी खराब होने पर इन्हें बंद किया गया है। 

 

वहीं इस तरफ ग्माडा के अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे। न्यू चंडीगढ में प्रवेश करने वाले वाहन चालकों को इन पुलों के बंद होने से खासी परेशानी पेश आती है। लोगों को सर्विस लेन से उबड़-खाबड़ रास्तों से होकर अपना रास्ता तय करना पड़ता है। 

 

कई राज्यों को जोड़ता है मार्ग :
न्यू चंडीगढ़ की यह सड़क कुराली, रोपड़, जालंधर, हिमाचल के बद्दी और  शिमला सहित अन्य नगरों को जाती है, जिससे यहां से लगातार वाहनों की आवाजाही होती रहती है। इसी मार्ग से वी.आई.पी. सहित वाहनों का भी गुजरना होता है, लेकिन पुल बंद होने के कारण एबुलैंस कई बार जाम में फंस जाती है जो मरीजों के लिए घातक हो सकता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News