45 वर्ष से कम उम्र के लोग बन रहे सड़क हादसों का ग्रास

Monday, Oct 09, 2017 - 11:14 AM (IST)

चंडीगढ़(सुशील) : ट्रैफिक नियम का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के कारण शहर के 45 वर्ष से कम लेाग जान सड़क हादसों में गंवा रहे हैं। 45 वर्ष से कम उम्र के  लोग 70 प्रतिशत लोग सड़क हादसों में पिछले वर्ष 2016 मेंं जान गंवा चुके हैं। शहर में हुए सड़क हादसों में कुल 151 लोगों की जान गई, जिनमें 45 साल से कम उम्र के 102 लोग शामिल हैं। ज्यादातर हादसे कार और बाइक से हुए हैं। यह आंकड़े सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने जारी किए हैं। 

 

इनके मुताबिक 25 से 35 साल के आयु वर्ग के बीच दुर्घटना में अधिकतम लोगों की मौत हो गई थी। इस आयु वर्ग में कुल 36 लोगों की जान गई थी, जिनमें 3 महिलाएं शामिल थीं। 18 से 25 वर्ष  आयु वर्ग के बीच 25 की मौत हुई, जिनमें 6 लड़कियां थीं। इसके अलावा 35 से 45 साल के आयु वर्ग के 29 लोगों की मौत हुई। पिछले साल शहर में हुए हादसों में 16 नाबालिगों की जान गई थी। 

 

सड़क विशेषज्ञों के मुताबिक दुर्घटनाओं में 22 महिलाओं ने भी जान गंवा दी। महिलाओं की ज्यादातर मौत सिर में चोट लगने से हुई है। अगर महिलाएं ड्राइव करते हुए हैलमेट पहनती तो शायद जान बच जाती। चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस सिर्फ रोड़ सेफ्टी वीक के दौरान दौरान ही महिलाओं को हैलमेट बांटकर जागरूक करती है। इसके बाद पुलिस सब भूल जाती है। पुलिस की मानें तो ज्यादातर मौत दोपहिया वाहन चालकों की वजह से हुई। इसके अलावा सड़क हादसे रात के समय ज्यादा हो रहे हैं। रात को ट्रैफिक पुलिस गायब हो जाती है। 

 

इनसे हुई ज्यादा मौतें :
शहर की सड़कों पर सड़क हादसों में ज्यादातर मौतें कार और दोपहिया वाहन से हुए हादसों में हुई हैं। कार की टक्कर से 61 और मोटरसाइकिल की टक्कर से 29 लोगों की जान गई। पुलिस की मानें तो कार की टक्कर से 200 घायल हुए, जबकि बाइक की टक्कर से 70 लोग घायल हो चुके हैं। 

 

पिछले साल के हादसों से इस साल लिया पुलिस ने सबक :
पिछले साल हुए सड़क हादसों के मद्देनजर ट्रैफिक पुलिस ने इस साल काफी सख्ती की है। ट्रैफिक पुलिस रैड लाइट जंप करने, बिना सीट बैल्ट गाड़ी चलाने, ओवरस्पीड़, ड्राइविंग करते चलाते हुए मोबाइल का प्रयोग और ड्रंकन ड्राइव करते पकड़े जाने पर उनका लाइसैंस रद्द करवा रही है। इसके अलावा पुलिस उन्हें जुर्माना भी करवा रही है।

 

        सड़क हादसों में हुई मौत 
उम्र                 पुरुष    महिला  कुल 
18 वर्ष से कम  13       3        16
18 से 25         19      6         25
25 से 35         33     4         36
35 से 45        25      4        29
45 से 60        23     4        27
60 से ज्याद     9      2       11
अज्ञात उम्र      7       -        7
कुल              126   22      151

  इन वाहनों से हुए सड़क हादसे

वाहन              मौत   घायल     कुल 
कार                 61    200     242
जीप                8      17       24
ऑटो रिक्शा      6      15      15
मोटरसाइकिल   29    53     70
बस                 16    11     26
ट्रक                 19    20     29
टैंपो                 7      7      8
ट्रैक्टर             1      1      2
अन्य वाहन     3      2      5

Advertising