इस बार नहीं बिके वो फैंसी नंबर जिनकी कभी लाखों में लगती थी बोली

punjabkesari.in Saturday, Dec 24, 2016 - 08:38 PM (IST)

चंडीगढ़ (आशीष): यह हैरानी वाली बात है कि चंडीगढ़ वासियों ने गाड़ी के लिए वी.आई.पी. नबंर की खरीद के लिए इस बार ज्यादा रुचि नहीं दिखाई। यहां ऐसा पहली बार हुआ है। रजिस्ट्रेशन एंड लाइसैंसिग अथॉरिटी 189 फैंसी नंबरों की दोबारा ऑक्शन करवाने जा रहा है। जिन सी.एच.-01बीके सीरीज के फैंसी नंबरों की पहली आक्शन में किसी ने बोली नहीं लगाई थी उनके लिए 29 से 31 दिसम्बर को दोबारा ऑनलाइन आक्शन होगी।

इस बारे मे आर.एल.ए.के अफसरो की तरफ से कहा गया है कि अगर कोई लोग ये नंबर लेना चाहता है तो ई ऑक् शन मे भाग लेने के लिए 28 दिसम्बर तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाना होगा ,जिन्होने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाया होगा वो ही अपनी पंसद के नंबर के लिए 29 दिसबर से शुरू होने जा रही बोली मे भाग  ले सकेंगे। नोटबंदी केचलते नंबरो की ऑक् शन प्रभावित हुई थी। जिसमे उन नबरो के लिए किसी ने बोली नही लगाई थी जो पहले हुई ऑक् शन मे लाखो रूपए में बिकते रहे है। इसी महीने सीरीज की पहली ऑक् शन के दौरान करीब 35 लाख रूपए की ही इनकम आर.एल.ए.को हुई थी। जिसमे 0001 नंबर सात लाख रूपए का बिका था। 


इन नबरो का है बोली:
सी.एच.-01बीके 0005,0014,0017,0018,0026,0028,0031,0032,0033,0036,0037,0038,0041,0042,0043,0048,0050,0051,0052,0053,0054,0059,0060,0061से 0066,0068,0069,0071से 0074,0076,0078,0080से 0084,0086,0087,0089से 0090,0092,से 98,0100,0101,0110,0121,0123,0151,0202,0212,0222,0234,0300,0303,0323,0330,0345,414,0440,0444,0456,0500,0505,0515,0525,0550,0555,0567,0575,0600,0606,0616,0660,0666,0678,0707,0717,0770,0789,0800,0818,0880,0888,0900,0919,1112,1212,1414,1717,1818,1919,2020,2323,2345,2424,2828,2929,3030,3131,3232,3333,3434,3535,3636,3737,3838,3939,4000,4041,414,4242,4343,4545,4646,4747,4848,4949,5050,5051,5151,5252,5353,5454,5656,5757,5858,5959,6000,6061,6161,6262,6363,6464,6565,6789,6767,6868,6969,7000,7070,7071,7171,7272,7373,7474,7575,7676,7777,7878,7890,7979,8000,8080,8181,8282,8383,8686,8787,8989,9090,9191,9292,9393,9494,9595,9696,9797,9898 है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News