ओ.पी.डी. बंद होने के बावजूद 500 मरीज पहुंचे पी.जी.आई., बिना इलाज लौटे

Monday, Apr 12, 2021 - 10:33 PM (IST)

चंडीगढ़, (पाल) : शहर में लगातार बढ़ते कोविड मरीजों की सं या को देखते हुए पी.जी.आई. एडमिनिस्ट्रेशन ने अपनी फिजीकल ओ.पी.डी. सोमवार से बंद कर दी। इसके बावजूद सोमवार को ओ.पी.डी. बंद होने के बावजूद बड़ी सं या में दूरदराज से मरीज पी.जी.आई. में इलाज के लिए पहुंचे।

 

500 के करीब लोग इलाज के लिए आए। इस दौरान पी.जी.आई. में उनके लिए हैल्प डेस्क लगाया गया था जहां उन्हें गाइड किया गया कि फिलहाल ओ.पी.डी. बंद है और टेली कंसल्टेशन के जरिए उन्हें  रजिस्ट्रेशन करवाना होगा, जिसके बाद उन्हें फोन पर इलाज मिलेगा। किसी भी तरह की इमरजैंसी होने पर उन्हें पी.जी.आई. में बुला लिया जाएगा।

 


ओ.पी.डी. में 5 हजार मरीज रोजाना देखे जा रहे थे 
शुक्रवार को एडमिनिस्ट्रेशन ऑफिसर्स और सभी डिपार्टमैंट के हैड्स के बीच हुई मीटिंग के बाद यह फैसला लिया गया कि सोमवार से ओ.पी.डी. सर्विस बंद की जाएगी। डायरैक्टर पी.जी.आई. का कहना था कि कोविड की दूसरी वेव बहुत तेजी से फैल रही है, जिसकी वजह से यह फैसला लिया गया है। थोड़ी सी लापरवाही इंफैक्शन को बढ़ा सकती है। मरीजों के साथ-साथ इसमें स्टाफ की से टी भी है। पी.जी.आई. में ऐसे में कई मरीज पहले से एडमिट हैं, जिनकी इ युनिटी कमजोर है, ऐसे में बड़ा खतरा उन पर भी है। पी.जी.आई. में रोजाना ऑनलाइन और फिजीकल ओ.पी.डी. में 5 हजार मरीज देखे जा रहे थे। फिजीकल ओ.पी.डी. बंद होगी, लेकिन इमरजैंसी मरीजों के इलाज पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा। पहले जिस तरह उनका इलाज किया जा रहा था, वैसे ही आगे भी जारी रहेगा। 

AJIT DHANKHAR

Advertising