रेलवे स्टेशन के तीनों रिटायरिंग रूम फुल, ऑनलाइन मिल रही सुविधा

punjabkesari.in Sunday, Jun 10, 2018 - 12:19 PM (IST)

चंडीगढ़(लल्लन) : चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर बने तीनों रिटायरिंग रूम इन दिनों फुल चल रहे हैं। स्कूलो में समर वकेशन के चलते दक्षिण भारत के काफी लोग शिमला घूमने आते हैं, और शिमला से पहले चंडीगढ़ भी ठहरते हैं। इसके तहत यहां ठहरने के लिए लोग यात्रा से पहले ही इन रिटायरिंग रूम के लिए ऑनलाइन बुकिंग कर चंडीगढ़ में ठहरने का इंतजाम कर ले रहे हैं। 

ये ए.सी. रिटायरिंग रूम दक्षिण भारत के लोगों को काफी भा रहे हैं। ऐसे में ये रिटायरिंग रूम 24 जून तक बुक हैं। अधिकारियों का कहना हैं कि काफी लोग होटल की बजाए रिटायरिंग रूम में रहना पसंद कर रहे हैं, क्योंकि इनमें ए.सी.लगा, डबल बैड की भी व्यवस्था है और होटल मुकाबले किराया भी कम है। 

10 लोग रोज लौट रहे वापस :
समर सीजन के कारण लोग परिवार के साथ घूमने निकलते हैं। ऐसे में लोग सफर शुरू करने से पहले ही होटल, सराय और रिटायरिंग रूम बुक कर लेते हैं। रेलवे अधिकारियों का कहना हैं कि जून में रिटायरिंग रूम की मांग इतनी बढ़ गई हैं कि रोज करीब 10 लोगों को यह कह कर वापस करना पड़ता हैं कि रिटायरिंग रूम ऑनलाइन बुक हो चुके हैं। 

ऑनलाइन बुकिंग :
यात्री इन रूम्स की आई.आर.सी.टी.सी. की साइट पर जाकर बुकिंग कर सकते हैं। इन्हें वही बुक बुक करवा सकते हैं जिनके पास पी.एन.आर. नंबर होगा। यात्रियों को रेलवे स्टेशन से इसकी सुविधा नहीं मिल सकती। 

ए.सी. रिटायरिंग रूम का किराया भी कम :
ए.सी. रिटायरिंग रूम का किराया होटल्स के कमरों के मुकाबले काफी कम है। इसमें डबल बैड के साथ अन्य सुविधाएं भी मौजूद हैं। 24 घंटे के लिए : 700 रुपए रूपए, 12 घंटे के लिए : 400 रुपए 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Related News