इन्वेस्टमेंट के नाम रिटायर्ड IAS से ठगे 85 लाख रुपए

punjabkesari.in Friday, Jun 16, 2017 - 07:32 AM (IST)

चंडीगढ़ (सुशील): रिटायर्ड आई.ए.एस. के माइनिंग कंपनी में रुपए इंवैस्ट करवाने के नाम पर चंडीगढ़ के बिजनैसमैन ने 85 लाख रुपए ठग लिए। बिजनैसमैन ने रुपए लेने के बाद न तो आई.ए.एस. को प्रोफिट दिया और न ही रुपए वापिस किए। बिजनैसमैन द्वारा दिए गए चेक बाऊंस हो गए। इसके बाद दिल्ली निवासी रिटायर्ड आई.ए.एस. भूपिंद्र लांबा ने मामले की शिकायत चंडीगढ़ पुलिस को दी। सैक्टर-19 थाना पुलिस ने मामले की जांच कर सैक्टर-18 निवासी बिजनैसमैन विक्रम कुकरेजा के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस अब कुकरेजा की तलाश कर रही है। 

 

तगड़ा मुनाफा देने का दिया था लालच 
दिल्ली स्थित फतेहपुर बेरी के महरौली निवासी आई.ए.एस. भूपिंद्र लांबा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पांच साल पहले उनकी मुलाकात चंडीगढ़ सैक्टर-18 निवासी बिजनैसमैन विक्रम कुकरेजा से हुई थी। कुकरेजा ने उन्हें बताया था कि उसका माइनिंग का बिजनैस है। अगर वो इसमें पैसे इंवैस्ट करेंगे तो मोटा मुनाफा मिलेगा। कुकरेजा ने बताया कि उनकी कंपनी गुडग़ांव में है। आई.ए.एस. ने पूरी जांच कर कुकरेजा को 80 लाख रुपए दे दिए। कुकरेजा ने उन्हें मोटा मुनाफा दिया। इसके बाद आई.ए.एस. ने रुपए वापिस मांगे तो कुकरेजा ने उन्हें वापिस कर दिए। 

 

2015 में दोबारा लांबा ने कुकरेजा की कंपनी में 85 लाख रुपए इंवैस्ट कर दिए। इस बार कुकरेजा ने मुनाफे की रकम देनी बंद कर दी। जब उन्होंने अपने रुपए वापस मांगे तो कुकरेजा बहाना बनाने लगा। कुछ दिन बाद उसने 50 लाख रुपए का चेक आई.ए.एस. को दे दिया और बाकी की रकम बाद में देने की बात कही। चेक कैश करने के लिए बैंक में लगाया तो वह बाऊंस हो गया। आई.ए.एस. ने तुरंत कुकरेजा से संपर्क किया तो वह फिर बहाने बनाने लगा। इस पर वर्ष 2016 में मामले की शिकायत चंडीगढ़ पुलिस को दी गई। सैक्टर 19 थाना पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर पाया कि बिजनैसमैन ने कंपनी में रुपए इंवैेस्ट करने के नाम पर आई.ए.एस. से ठगी की है। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News