रिटायर्ड फौजी ने चार लोगों को दी नई जिंदगी

punjabkesari.in Tuesday, May 28, 2019 - 11:09 AM (IST)

चंडीगढ़ (साजन): एक्स सर्विसमैन त्रिलोक सिंह ने जिस तरह से देश सेवा करते हुए जिंदगी जी, उसी तरह से वह मानवीय सेवा करते हुए दुनिया छोड़कर चले गए। उन्होंने मरते हुए भी 4 लोगों को अंगदान कर नई जिंदगी दी। 

 

51 साल के राजिंदर को पता था कि उसकी किडनियां काम नहीं कर रही हैं। ये किसी भी वक्त फेल हो सकती हैं। बिना किडनी ट्रांसप्लांट के उसका लंबा जीना संभव नहीं है। अस्पताल में भर्ती रहने और लगातार डायलासिस की वजह से अपने इलाज पर उसकी अच्छी खासी रकम खर्च हो चुकी थी। 

 

रिकवरी का कोई चांस नजर नहीं आ रहा था। एक्स सर्विसमैन त्रिलोक के परिजनों ने उनकी मौत के बाद जब अंगदान का निर्णय लिया तो राजिंदर को लगा कि त्रिलोक सिंह उसकी जिंदगी में मसीहा बनकर आए। 24 मई 2019 को त्रिलोक के अंगदान का फैसला लिया। 

 

रोटो के नोडल अफसर डॉ. विपन कौशल के मुताबिक देश के जवानों ने दूसरों के लिए अपनी जिंदगी हमेशा न्यौछावर की है। उनमें से त्रिलोक थे जिनके परिजनों ने दूसरों को बचाने की उनके अंगदान किए।


 

सिर पर लगी थी गहरी चोट
हिमाचल के कांगड़ा जिले के गांव परौर के रहने वाले त्रिलोक को 21 मई को हादसे के दौरान सिर पर गहरी चोट लगी, जिसके बाद उन्हें पी.जी.आई. रैफर किया। मैडीकल की टीम, परिजनों व दोस्तों ने त्रिलोक सिंह को बचाने में सफल नहीं हुए और उन्हें डॉक्टरों ने 24 मई को ब्रेन डैड घोषित कर दिया। 

 

दुख की इस घड़ी में परिजनों ने अंगदान का फैसला लिया। त्रिलोक की पत्नी दर्शना देवी ने अंगदान की अनुमति दे दी, जिसके बाद उनकी किडनियां व कोर्निया जरूरतमंद मरीजों को ट्रांसप्लांट की गई। यानि 4 लोग उनके अंगदान की अनुमति से नया जीवन पा गए। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

pooja verma

Related News