स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान का रिजल्ट आज

punjabkesari.in Wednesday, Mar 06, 2019 - 12:21 PM (IST)

चंडीगढ़ (राय): दिल्ली में आज 6 मार्च को देशभर में चले स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के नतीजे आने हैं। इसके लिए चंडीगढ़ के मेयर राजेश कालिया व निगमायुक्त के.के. यादव को दिल्ली बुलाया गया है। वह मंगलवार को दिल्ली रवाना हो गए। 

 

गत वर्ष चंडीगढ़ नगर निगम इस सर्वेक्षण में देशभर में तीसरे नंबर पर रहा था व पूरा वर्ष निगम पहले नंबर पर आने के लिए प्रयासरत रहा। पूर्व मेयर देवेश मोदगिल का कहना था कि उन्होंने पूरा वर्ष केवल यही प्रयास किए कि शहर को स्वच्छता सर्वेक्षण में पहले नंबर पर लाया जाए और उन्हें उम्मीद है कि इस बार चंडीगढ़ देश का पहला स्वच्छ शहर होगा। 

 

विभिन्न स्तरों के लिए कुल 4000 अंक थे जिनमें सेवा स्तर की प्रगति में निगम को 1400 अंक प्रदान किए गए। चंडीगढ़ जैसे अत्याधुनिक शहर के सबसे अधिक नंबर सर्विस सैक्टर में कटे व निगम पूरे वर्ष लोगों को इस अभियान से जोडऩे में लगा रहा। सर्विस लैवल प्रोग्रैस कैटेगरी में चंडीगढ़ को 1400 में से 1191 अंक प्राप्त किए। शहर को सबसे अधिक अंक जनता की फीडबैक कैटेगरी में मिले थे। 

 

सूखा-गीला कचरा नहीं हो सका अलग
चंडीगढ़ निगम ने भरसक प्रयास किए कि गीले व सूखे कचरे का पृथककरण घरों से हो लेकिन अभी तक यह योजना लागू नहीं हो पाई। इसके लिए निगम ने करीब 2.50 करोड़ रुपए खर्च कर घर-घर हरे व नीले कचरा बिन भी बांटे थे। इसके लिए निगम जो योजना लाया, उसके विरुद्ध गारबेज कलैक्टर हड़ताल पर चले गए व 21 दिन घरों से कचरा नहीं उठाया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

pooja verma

Recommended News

Related News