एचटेट परीक्षा-2021 का परिणाम घोषित

punjabkesari.in Friday, Jan 28, 2022 - 08:33 PM (IST)

चंडीगढ़, (बंसल): हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी द्वारा 18 व 19 दिसम्बर, 2021 को संचालित करवाई गई हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा-2021 लैवल-1, 2 व 3 का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है, जो कि बोर्ड की वैबसाइट पर उपलब्ध है। इस परीक्षा में लैवल-1 (पी.आर.टी.) के कुल 13.70 प्रतिशत, लैवल-2 (टी.जी.टी.) के कुल 04.30 प्रतिशत एवं लैवल-3 (पी.जी.टी.) के कुल 14.52 प्रतिशत अभ्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं।


बोर्ड प्रवक्ता ने बताया कि प्रथम बार अनुचित साधन के 66 केस दर्ज किए गए थे। उन्होंने कहा कि परिणाम को अपलोड करने या किसी अन्य प्रकार की तकनीकी त्रुटि होने की अवस्था में बोर्ड को यह परिणाम वापस लेने का पूर्ण अधिकार होगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Ajit Dhankhar

Recommended News

Related News