CBSE 12वीं रिजल्ट : चंडीगढ़ के सरकारी स्कूलों में GMSSS-16 अव्वल
punjabkesari.in Monday, May 28, 2018 - 09:37 AM (IST)

चंडीगढ़(रश्मि) : सी.बी.एस.ई. द्वारा 12वीं कक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। इस बार चंडीगढ़ के सरकारी स्कूलों का परिणाम पिछले वर्ष के मुकाबले औसत ही रहा। बता दें कि वर्ष 2016-17 में सरकारी स्कूलों का पास प्रतिशत 74.71 प्रतिशत था, जबकि इस वर्ष यानी 2017-18 में सरकारी स्कूलों का पास प्रतिशत 73.63 प्रतिशत है।
इस वर्ष 12वीं परीक्षा में चंडीगढ़ के सरकारी स्कूलों से कुल 11280 छात्रों ने भाग लिया था, जिसमें से 8305 छात्र उत्तीर्ण हुए। सरकारी स्कूलों में कुल मिलाकर सबसे अच्छा परिणाम गवर्नमैंट मॉडल सीनियर सैकेंडरी स्कूल सैक्टर-16 का रहा। सरकारी स्कूलों में मैडीकल से लेकर कॉमर्स व आटर्स में जी.एम.एस.एस.एस.-16 के छात्र ने टॉप किया है।
भाई जैताजी फाऊंडेशन के छात्रों ने किया अच्छा प्रदर्शन :
सैक्टर-28 स्थित भाई जैताजी फाऊंडेशन के स्कूलों में पढ़ रहे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 26 छात्रों ने सी.बी.एस.ई. 12वीं की परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन किया है। ये छात्र फाऊंडेशन के एजुकैशनल पार्टनर सेंट सोल्जर स्कूल चंडीगढ़ और एक्स्पिस मोहाली में पढ़ रहे हैं। इनमें 15 छात्रों ने 90 फीसदी, जबकि 8 ने 93 फीसदी से अधिक अंक पाए हैं। ये बच्चे पंजाब के छोटे शहरों और गांवों के हैं, जहां क्वालिटी एजुकेशन का अभाव है।
फाऊंडेशन द्वारा प्रदेश स्तरीय टैस्ट आयोजित कर निर्धन होनहार छात्रों का चयन कर चंडीगढ़ में निशुल्क शिक्षा के साथ निशुल्क रहना और खाना प्रदान करवाया जाता है। फाऊंडेशन के संस्थापक चेयरमैन हरपाल सिंह ने बताया कि वह जल्द ही एक साल का निशुल्क रैजिडैंश्यिल कोचिंग प्रोग्राम-बी.जे.एफ. सुपरस्टार की शुरुआत करने जा रहे है, जहां छात्र अपना एक साल ड्रॉप कर नीट-2019 की एकाग्रता से तैयारी कर सकते हैं। इच्छुक छात्र फाऊंडेशन की वैबसाइट बी.जे.एफ.इंडिया. डॉट कॉम पर पंजीकरण करवा सकते हैं, जिसकी अंतिम तारीख 30 जून है।
सरकारी स्कूलों के टॉपर्स :
नॉन मैडीकल स्ट्रीम में पहले तीन स्थान पर
स्कूल नाम प्रतिशत
जी.एम.एस.एस.एस. मनीमाजरा पूर्विका 95.6
जी.एम.एस.एस.एस.-19 गुरबख्शीश सिंह 94.8
जी.एम.एस.एस.एस.-16 यातिश शर्मा 94.4
मैडीकल स्ट्रीम में पहले चार स्थान पर
स्कूल नाम प्रतिशत
जी.एम.एस.एस.एस.-16 अमनीत कौर 95.2
जी.एम.एस.एस.एस.-16 फल्क कौशिक 95
जी.एम.एस.एस.एस.-16 इशिका रानी 95
जी.एम.एस.एस.एस. मनीमाजरा हैमा बाम्बा 95
कॉमर्स स्ट्रीम में पहले तीन स्थान पर
स्कूल नाम अंक प्रतिशत
जी.एम.एस.एस.एस.-16 दीप्ति 97.6
जी.एम.एस.एस.एस.-16 माधव कौशल 97.2
जी.एम.एस.एस.एस.-16 शिवांग सभरवाल 97.2
आर्ट्स स्ट्रीम में पहले तीन स्थान पर
स्कूल नाम प्रतिशत
जी.एम.एस.एस.एस.-16 सात्विक 97.8
जी.एम.एस.एस.एस.-16 ज्योति पांडे 97.2
जी.एम.एस.एस.एस.-16 कुंजन पाठक 97.2
वोकेशनल में पहले तीन स्थान पर
स्कूल नाम प्रतिशत
जी.एम.एस.एस.एस.-मनीमाजरा प्रीति 93.8
जी.एम.एस.एस.एस.-8 मुस्कान गर्ग 92.8
जी.एम.एस.एस.एस.-37 ज्योति 91.8
इन स्कूलों का परिणाम रहा 90 प्रतिशत से अधिक
स्कूल प्रतिशत
जी.एम.एस.एस.एस.-16 98.76
जी.एम.एस.एस.एस.-मनीमाजरा 98.71
जी.एम.एस.एस.एस.-19 94.27
जी.एम.एस.एस.एस.-37 बी 93.88
जी.एम.एस.एस.एस.-18 92.71
जी.एम.एस.एस.एस.-32 92.67
जी.एम.एस.एस.एस.-35 92.39
जी.एम.एस.एस.एस.-33 91.69