चाइनीज डोर पर पाबंदी की समय सीमा बढ़ाई

Friday, Feb 19, 2021 - 11:41 PM (IST)

चंडीगढ़, (राजिंद्र शर्मा) : डी.सी. मंदीप सिंह बराड़ ने शहर में चाइनीज डोर की बिक्री, रखने और इसके इस्तेमाल पर लगाई गई पाबंदी की समय सीमा को बढ़ा दिया है। नैशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेश का पालन करते हुए और ये आदेश जारी किए गए हैं।

 

आदेश में डी.सी. ने कहा है कि शहर में अभी पतंग उड़ाने के लिए चाइनीज मांझे का इस्तेमाल हो रहा है। सी.आर.पी.सी. 144 के तहत इस पर पाबंदी लगाई गई है। आदेशानुसार शहर में इस प्रकार की डोर रखना, बेचना व इस्तेमाल करना दंडनीय अपराध माना जाएगा। यह आदेश 20 अप्रैल तक प्रभाव में रहेंगे। 
 

ashwani

Advertising