शहरवासियों को समस्याओं का जल्द ही मिलेगा हल

punjabkesari.in Sunday, Sep 25, 2016 - 09:45 AM (IST)

चंडीगढ़ (राय) : चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर ने आज सैक्टर-8 में अपने कार्यालय में शहर के निवासियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने भी सांसद से मुलाकात की और अपनी समस्याओं के बारे में ज्ञापन सौंपा। जनता दरबार के दौरान बड़ी संख्या में विकलांग व्यक्तियों ने भी सांसद को अपनी समस्याएं बताई। उन्हें बताया गया कि विकलांग कोटे के  के तहत बूथ आवंटन से संबंधित मामलों में उपायुक्त कार्यालय के साथ-साथ समाज कल्याण विभाग द्वारा परेशान किया जा रहा है। 

सांसद ने तुरंत डी.सी. चंडीगढ़ से संपर्क किया और उन्हें इस  मामले को हल करने का निर्देश दिए। अनुबंध पर कार्यकर रहे कंप्यूटर शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने समान कार्य के लिए नियमित कर्मचारियों के बराबर वेतन की मांग भी सांसद से की। इसके अतिरिक्त विभिन्न गांवों से पंचायत सदस्यों ने गांवों में सांसद द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की। इन लोगों ने मांग की है कि धनास पुनर्वास कालोनी भी की तर्ज पर उनके क्षेत्रों में भी सार्वजनिक दरबार में उनकी समस्याओं का समाधान किया जाए। सांसद किरण खेर ने उन्हें आश्वासन दिया कि वह उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News