60 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजीटिव

Saturday, Feb 27, 2021 - 10:46 PM (IST)

चंडीगढ़ (पाल): शनिवार को शहर में 60 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजीटिव आई। मरीजों में 35 पुरुष और 25 महिलाएं हैं। अब कुल मरीजों की संख्या 21719  तक पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में 1313 लोगों की टैस्टिंग हुई है। अभी 78 लोगों की रिपोर्ट पेंडिंग है।

 

25 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। अब एक्टिव मरीजों की संख्या 357 हो गई है। राहत की बात है कि किसी पॉजीटिव मरीज की मौत कन्फर्म नहीं हुई है। अभी तक शहर में 351 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है। इससे पहले शुक्रवार को 69 लोगों में कोरोना वायरस पाया गया था। पिछले दो महीनों में यह अभी तक का दूसरा सबसे बड़ा नंबर है। सबसे ज्यादा केस मनीमाजरा से 9 और सैक्टर-46 से 7 लोगों में वायरस पाया गया है।

AJIT DHANKHAR

Advertising