इनैलो सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला की तिहाड़ जेल से रिहाई आज

Thursday, Jul 01, 2021 - 07:07 PM (IST)

चंडीगढ़, (बंसल): पूर्व मुख्यमंत्री एवं इनैलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश चौटाला शुक्रवार 2 जुलाई को सुबह 9.30 बजे अपनी रिहाई के लिए तिहाड़ जेल में पहुंचेंगे। 
पार्टी प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी ने बताया कि इनैलो सुप्रीमो जेल में पहुंच कागजी कार्रवाई पूरी कर रिहाई के फार्म पर हस्ताक्षर करने के बाद सुबह 10.00 बजे तिहाड़ जेल से अपने निवास की तरफ प्रस्थान करेंगे। इस दौरान उनके पौत्र कर्ण चौटाला उनके सारथी बनकर साथ रहेंगे।

 

तिहाड़ जेल से रिहाई के बाद इनैलो सुप्रीमो गुरुग्राम स्थित अपने आवास के लिए रवाना होंगे। पूरे हरियाणा से हजारों की संख्या में इनैलो पार्टी के कार्यकत्र्ता अपने नेता का स्वागत करने के लिए दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर पहुंचेंगे। नफे सिंह राठी ने बताया कि आज आलम यह है कि पूरे हरियाणा के सभी वर्ग के लोग बेहद उत्सुकता के साथ इनैलो सुप्रीमो की रिहाई का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 2013 के बाद यह पहला ऐसा मौका होगा जब हरियाणा की राजनीति में एक नए युग की शुरूआत होगी। 

Vikash thakur

Advertising