पीपल का पेड़ गिरने का मामला: छात्रा का शव बिना पोस्टमार्टम परिजनों को सौंपा

punjabkesari.in Saturday, Jul 09, 2022 - 07:23 PM (IST)

चंडीगढ़,(सुशील राज): सैक्टर-9 स्थित कार्मल कॉन्वैंट स्कूल की 10वीं की छात्रा हिराक्षी के शव का पोस्टमार्टम करवाने से परिजनों ने मना कर दिया। आला अफसरों से बिना पोस्टमार्टम के शव देने की परमीशन लेकर सैक्टर-3 थाना पुलिस ने हिराक्षी का शव परिजनों को सौंप दिया। पी.जी.आई. से शव लेने के बाद परिजन अपने घर गए और सारी रस्में पूरी करने के बाद करीब एक बजे संस्कार के लिए सैक्टर-25 स्थित श्मशानघाट लेकर आए। हिराक्षी के संस्कार के  समय मौजूद सभी छात्राओं, टीचर और परिजनों की आंखों में आंसू थे। स्कूल के प्रिंसीपल और अन्य टीचर गमगीन हुए थे।

 

हिराक्षी के साथ पढऩे वाले छात्राएं संस्कार में आई थीं। कार्मल कॉन्वैंट स्कूल में पेड़ गिरने से छात्रा हिराक्षी की मौत और घायल हुए छात्राओं के मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ लापरवाही और गैर इरादत्तन हत्या का मामला दर्ज किया है। सैक्टर-3 थाने में तैनात ए.एस.आई. जतिंदर के बयानों पर मामला दर्ज किया है। अब पुलिस जांच करेगी कि पेड़ गिरने में किसकी लापरवाही है। इसको लेकर पुलिस स्कूल के बयान दर्ज करेगी। कार्मल कॉन्वैंट स्कूल में शुक्रवार सुबह लगभग 11 बजे लगभग 250 साल पुराना पीपल का पेड़ गिरने से हिराक्षी की मौत हो गई थी। इसके अलावा करीब 15 छात्र घायल हुई थीं। जिन्हें पी.जी.आई. और सैक्टर-16 जनरल अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। हिराक्षी अपने परिवार के साथ सैक्टर-43 में रहती थी। उसके पिता की सैक्टर-35 में बेकरी शॉप है।
 

 

सांसद पहुंची घर पर दिलासा देने 
छात्रा हिराक्षी के परिजनों को दिलासा देने के लिए सांसद किरण खेर घर पर पहुंची। इसके अलावा डायरैक्टर स्कूल एजुकेशन हरसुहिंदर पाल सिंह, चंडीगढ़ की मेयर मेयर सर्बजीत कौर, चाइल्ड राइट कमीशन की चेयरपर्सन हरजिंदर कौर, आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष प्रेम गर्ग, कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रधान सुभाष चावला, मौजूदा प्रधान हरमोहिंदर सिंह लक्की समेत अन्य राजनीतिक हस्तियां हिराक्षी के संस्कार पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को दिलासा दिया।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Ajay Chandigarh

Recommended News

Related News