रिश्ता शर्मसार: अपनी ही नाबालिगा बहन से ही रेप करता था फुफेरा भाई

Friday, May 04, 2018 - 09:06 AM (IST)

मोहाली (कुलदीप): गांव सोहाना से सटे एक गांव की 14 साल की लड़की से उसकी बुआ का लड़का कई साल तक रेप कर रहा। लड़की इलाके के ही एक स्कूल में 10वीं में पढ़ रही है। सोहाना थाने के एस.एच.ओ. मनजीत सिंह ने बताया कि लड़की की शिकायत पर उसकी बुआ के बेटे सुरिंदर सिंह उर्फ विक्की के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है। 

 

पुलिस के अनुसार  पीड़िता के पिता का कुछ समय पहले ही निधन हो गया था, जिसके बाद उसकी मां ने दूसरी शादी कर ली थी। बेसहारा भतीजी को बुआ पढ़ाने के लिए पठानकोट लाई थी। यहां बुआ के बेटे ने ही उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। इसके बाद आरोपी अकसर उसे धमकाकर अपनी हवस मिटाता रहा। आरोपी दो साल तक पीड़िता के साथ ऐसा करता रहा। 

 

इस दौरान पीड़िता ने बुआ को दो बार शिकायत भी की लेकिन उसकी बात सुनी नहीं गई। इसके बाद अपने भाई से जब पीड़िता ने घटना का जिक्र किया तो वह अपनी बहन को सोहाना अपने पास ले आया। कुछ समय बाद आरोपी सुरिंदर सिंह भी सोहाना आ गया और पास के ही कालेज में आई.टी.आई. की पढ़ाई करने लगा। यहां भी आरोपी ने फिर से पीड़िता को परेशान करना शुरू कर दिया। 

 

इसके बाद तंग आकर नाबालिगा ने अपनी स्कूल टीचर को आपबीती सुनाई। इस पर टीचर ने एन.जी.ओ. को सारी बात बताई और फिर मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने नाबालिगा के बयान लेने के बाद उसका मैडीकल करवाया, जिसके बाद आरोपी सुरिंदर के खिलाफ केस दर्ज किया गया। आरोपी अभी फरार है। 


 

Punjab Kesari

Advertising