कार रजिस्ट्रेशन के लिए एक्सपायरी वोटर कार्ड का इस्तेमाल पड़ा भारी, जानिए पूरा मामला

Friday, Feb 24, 2017 - 11:48 PM (IST)

चंडीगढ़, (संदीप): धोखाधड़ी से कार के रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन किए जाने से संबंधित मामले में जिला अदालत ने आरोप तय किए हैं। विजीलैंस द्वारा दर्ज किए गए मामले के अनुसार अदालत ने जीरकपुर निवासी राजेश कुमार और कुरुक्षेत्र के नवाब अली के खिलाफ आपराधिक साजिश और धोखाधड़ी के आरोप तय किए हैं। आरोपियों के खिलाफ अब ट्रायल शुरू होगा।

मामले के अनुसार जीरकपुर के राजेश कुमार ने कार का रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए चंडीगढ़ आर.एल.ए. के पास जो अपना चंडीगढ़ सैक्टर 45 का वोटर कार्ड लगाया है, वह गलत है। वह जीरकपुर शिफ्ट हो चुका था और उसने अपना जीरकपुर का वोटर कार्ड भी बनवा लिया था।

कायदे से उसे अपना चंडीगढ़ का वोटर कार्ड रद्द करवा देना चाहिए था लेकिन उसने ऐसा न करते हुए इसी वोटर कार्ड के जरिए कार का रजिस्ट्रेशन चंडीगढ़ में करवाने के लिए आवेदन किया था। विजीलैंस ने राजेश कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर एजैंट नवाब अली को भी गिरफ्तार किया था।

Advertising