फैंसी नंबरों की ऑक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन करवाने का आज आखिरी दिन

Thursday, Jan 28, 2021 - 08:55 PM (IST)

चंडीगढ़, (राजिंद्र शर्मा): सैक्टर-17 स्थित रजिस्ट्रेशन एंड लाइसैंसिंग अथॉरिटी (आर.एल.ए.) एक बार फिर अपनी नई सीरिज सी.एच.01-सी.डी. के नंबरों की नीलामी करने जा रहा है। इस नीलामी में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन आवश्यक है, जिसके लिए शुक्रवार को आखिरी दिन है। एक फरवरी को फैंसी नंबरों के लिए फाइनल बोली लगाई जा सकेगी। ऑनलाइन होने वाली नीलामी में शामिल होने के लिए शुक्रवार शाम 5 बजे तक रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। इसके बाद 30 जनवरी से बोली लगाने की प्रक्रिया शुरू होगी और एक फरवरी को फाइनल बोली लगाई जाएगी। वैबसाइट पर रजिस्टर्ड करना होगा वाहन चालकों को नीलामी में भाग लेने के लिए खुद को नैशनल ट्रांसपोर्ट की वैबसाइट पर जाकर रजिस्टर्ड करना होगा, जिसका चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट डिपार्टमैंट की वैबसाइट पर लिंक उपलब्ध है। इसके बाद ही वह वहां से यू.ए.एन. नंबर प्राप्त कर सकते हैं। जिन लोगों ने चंडीगढ़ के पते पर अपना वाहन खरीदा है, वही नीलामी में भाग ले सकते हैं। भाग लेने के लिए सेल लैटर, फार्म नंबर 21 और आधार कार्ड अनिवार्य है। इस बार नीलामी के लिए पुरानी सीरीज के बाकी बचे नंबरों को भी रखा जाएगा। इसमें सी.एच.01-सी.सी., सी.एच.01-सीबी, सी.एच.01-सी.ए., सी.एच.01-बी.जेड., सी.एच.01-बी.वाई., सी.एच.01-बी.एक्स., सी.एच.01-बी.डब्ल्यू., सी.एच.01-बीवी, सी.एच.01-बी.यू., सी.एच.01-बी.टी. और सी.एच.01-बी.एस. सीरीज के नंबर शामिल हैं।

AJIT DHANKHAR

Advertising