रजिस्ट्रेशन खत्म, फैंसी नंबरों के लिए लगा सकेंगे बोली

punjabkesari.in Saturday, May 25, 2019 - 08:27 PM (IST)

चंडीगढ़ (राजिंद्र): चंडीगढ़ प्रशासन के रजिस्ट्रेशन एंड लाइसैंसिंग अथॅरिटी विभाग द्वारा करवाई जा रही पांच सीरीज के बाकी बचे फैंसी नंबरों की ऑक्शन के लिए शनिवार को रजिट्रेशन समाप्त हो गया। अब रविवार से इच्छुक लोग अपनी पसंदीदा फैंसी नंबर के लिए बोली लगा सकेंगे। 

 

28 मई को फैंसी नंबर के लिए शाम 5 बजे तक फाइनल बोली लगाई जा सकेगी। विभाग ने इस बार जिन सीरीज के नंबरों को ऑक्शन में रखा है, उसमें सी.एच. 01-बी.डब्ल्यू., सी.एच.01-बी.वी., सी.एच. 01-बी.यू., सी.एच.01-बी.टी. और सी.एच. 01-बी.एस. सीरीज शामिल है। 

 

ऑक्शन के लिए 18 मई से रजिस्ट्रेशन शुरू हुआ था और 25 मई इसके लिए अंतिम दिन था। गौरतलब है कि चुनाव के चलते  प्रशासन फैंसी नंबरों की ऑक्शन नहीं कर पा रहा था, क्योंकि विभाग के सभी अधिकारी भी इसमें व्यस्त चल रहे थे। यही कारण है कि प्रशासन ने चुनाव के बाद ही ऑक्शन के लिए डेट रखी थी। 

 

पिछली बाकी बचे नंबरों की ऑक्शन में भी प्रशासन को अच्छा रिस्पांस मिला था और एक दो नंबर के लिए तो 1 लाख रुपए से ऊपर की भी बोली लगी थी। प्रशासन का प्रयास है कि इस बार उन्हें नंबरों के लिए अच्छा रिस्पांस मिले। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

pooja verma

Recommended News

Related News