हैड कांस्टेबल पवन और अनिल करते थे ठेकदार से वसूली

punjabkesari.in Tuesday, Dec 01, 2020 - 10:33 PM (IST)

चंडीगढ़, (सुशील राज) : शराब ठेकेदार से पैसे मांगने वाले क्राइम ब्रांच के हैड कांस्टेबलों की पहचान मंगलवार को ए.एस.पी. श्रुति अरोड़ा ने कर ली है। वीडियो में हैड कांस्टेबल पवन कुमार और अनिल पैसे लेते दिख रहे हैं। ए.एस.पी. श्रुति अरोड़ा क्राइम ब्रांच के  हैड कांस्टेबल  पवन कुमार और अलि को समन देकर उन्हें जांच में शामिल करेगी, ताकि उससे पता चल सके कि वे किस अफसर के कहने पर ठेकेदार से वसूली करते थे। वहीं मामले की रिपोर्ट ए.एस.पी. श्रुति अरोड़ा ने आला अफसरों को सौंप दी है।

 


एक इंस्पैक्टर की शह पर करता था काम
सूत्रों से पता चला कि जब से ठेकदार सुरेश कुमार से रुपए लेने के मामले में एफ.आई.आर. दर्ज हुई है तब से हैड कांस्टेबल पवन कुमार समेत कई जवान गायब हो रखे हैं। गिरफ्तारी से बचने के लिए वे इधर-उधर भाग रहे हैं। वहीं सूत्रों से पता चला है कि हैड कांस्टेबल पवन कुमार एक इंस्पैक्टर का करीबी है। वह इंस्पैक्टर की शह पर ही सारे काम करता था। 
12 हजार रुपए हर माह लेता था हैड कांस्टेबल
जांच में पता चला कि वीडियो में कैद हैड कांस्टेबल एक ठेके से 12 हजार रुपए लेता था, जिसकी शिकायत ठेकेदार सुरेश कुमार ने पुलिस को दी है। इसके बाद सैक्टर-39 थाना पुलिस ने अज्ञात पर जबरन वसूली का मामला दर्ज किया था। ठेकदार ने वर्दी में रुपए लेने वाली वीडियो भी पुलिस को दी थी। पुलिस सूत्रों की मानें तो हैड कांस्टेबल पवन कुमार ठेकेदार से हर महीने रुपए लेकर खुद नहीं रखता होगा। उन रुपयों का हिस्सा सीनियर अफसरों के पास पक्का जाता होगा। 
कई पुलिस जवान वर्षों से तैनात हैं क्राइम ब्रांच में 
क्राइम ब्रांच में कई पुलिस जवान तो कई वर्षों से ड्यूटी कर रहे हैं। इसके चलते इन जवानों के हौसले बुलंद हैं। पुलिस अफसर भी कई  वर्षों से ड्यूटी करने वालों की ट्रांसफर नहीं करते हैं। अगर जवानों की कई बार बदली हो भी जाए तो वे एक महीने के भीतर वापस उसी यूनिट में आ जाते हैं।

शराब ठेकेदार से रुपए लेने वाले क्राइम ब्रांच के हेड कॉन्स्टेबल पवन कुमार और अनिल की पहचान हो चुकी है। उन्हें समन देकर जांच में शामिल किया जाएगा। 
श्रुति अरोड़ा, ए.एस.पी. साऊथ

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

ashwani

Recommended News

Related News