रिसर्च और प्रोजैक्ट की ग्रांट का रिकार्ड जला, हमें रिकार्ड चाहिए : प्रो. ग्रोवर

punjabkesari.in Friday, May 26, 2017 - 09:11 AM (IST)

चंडीगढ़(रश्मि) : डिपार्टमेंट ऑफ सांइस टैक्नोलॉजी (डी.एस.टी.) विभाग की तरफ से साइंस से जुड़ी रिसर्च और प्रोजैक्ट के लिए जो ग्रांट दी जाती है उसका सारा रिकार्ड जल चुका है। हमें इसका रिकार्ड चाहिए। इसके लिए मैं डी.एस.टी. भी गया था, क्योंकि इससे सांइस की रिसर्च प्रभावित हो रहीं है। यह कहना है पी.यू. के वी.सी. प्रो. अरुण ग्रोवर का। 

 

उन्होंने कहा कि वह चांसलर और एम.एच.आर.डी. को आगजनी से जुड़ी सारी जानकारी दे चुके हैं। पी.यू. के पास जो भी एग्जामिनेशन-ट्यूशन फीस आती है या जो भी आय होती है वह सारा पैसा पब्लिक का है। हमारी जिम्मेदारी है कि जनता का हम पर विश्वास बना रहे। प्रो. ग्रोवर ने कहा कि सभी कर्मचारियों के वेतन संबंधी डाक्यूमैंट सर्वर पर मौजूद हैं व ऐसे में सभी कर्मियों का वेतन का डाटा तैयार किया जा राह है। 

 

वी.सी. ने कहा कि सी.एफ.एस.एल. और पुलिस अपने स्तर पर जांच कर रही है। पी.यू. की सभी जांच कमेटी भी जांच में जुटी हैं। पी.यू. ने कमेटी बनाई है। यह सब मेरी ड्यूटी का हिस्सा है और मैंने वही किया है। तीन माह में कमेटी सारे मामले की रिपोर्ट देगी। 

 

सिंघला की सभी शिकायतें झूठी :
आर.टी.आई. एक्टिीविस्ट आर.के. सिंघला की शिकायत को यू.जी.सी. की तरफ से पुलिस को भेजा गया है, जिसे पुलिस ने मार्क कर दिया है। इस सवाल के जवाब में वी.सी. ने कहा कि मुझे पुलिस ने इस मुद्दे पर कोई सम्पर्क नहीं किया है। प्रो. ग्रोवर ने कहा कि सिंघला द्वारा  की गई  सभी शिकायतें झूठी हैं। उन्होंने कहा कि हमारे संस्थान में  सब सभी के सामने है। 

 

पी.यू. को मिले ग्रांट, हमारी कोशिश :
पी.यू. को 140 करोड़ रुपए की ग्रांट को लेकर पूछे गए सवाल पर सांसद किरण खेर ने कहा कि हमारी कोशिशें जारी हैं व हमें उम्मीद है कि जल्द ग्रांट मिल जाएगी।  वहीं राजिंद्र सिंघला ने कहा कि पी.यू. में चल रही गड़बड़ी व गलत तरीके से शिक्षकों की प्रोमोशन के मामले में उन्होंने जो शिकायत एम.एच.आर.डी. को दी थी उसे यू.जी.सी. ने जांच के लिए पुलिस को भेज दिया है। यही शिकायत पी.यू. प्रबंधन को भी भेजी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News