सिरसा, झज्जर, रोहतक, सोनीपत, पलवल और रेवाड़ी की जेलों से दूर होंगी समस्याएं

Monday, Feb 28, 2022 - 07:37 PM (IST)

चंडीगढ़,(अर्चना सेठी): हरियाणा की छह जेलों के कैदियों की समस्याओं को दूर करने के लिए हरियाणा राज्य मानव अधिकार आयोग जेल विभाग को लिख चुका है। मौजूदा साल में आयोग झज्जर, रोहतक, सोनीपत, सिरसा, पलवल और रेवाड़ी की जेलों का निरीक्षण कर चुका है। कैदियों की मूलभुत सुविधाओं की कमी से लेकर डाक्टर की कमी और चिकित्सीय सुविधाओं को बेहतर बनाए जाने के बाबत आयोग जेल विभाग को सिफारिशें दे चुका है। 

 


जेल में मूलभूत सुविधाओं का अभाव 
हाल ही में आयोग ने सिरसा की जेल का निरीक्षण कर पाया कि जेल में बड़ी संख्या में कैदियों को ठंूसा गया है। जिस जेल में चार सौ कैदियों को रखने की क्षमता है, वहां 1200 के करीब कैदी रखे गए हैं। महिला बंदियों को रखने के लिए रसोईघर को बैरक में तबदील किया गया है। सिरसा जेल के आधे से ज्यादा कैदी नशे की गिरफ्त में हैं। कैदियों को नशे से दूर रखने के लिए नशामुक्ति दवाएं दी जा रही हैं। जेल में कैदियों के लिए पीने के पानी का अभाव भी है। आयोग के सदस्य दीप भाटिया के नेतृत्व में टीम ने जेल परिसर में बने मंदिर और गुरुद्बारे का दौरा भी किया। हरियाणा राज्य मानव अधिकार आयोग के सदस्य दीप भाटिया ने बताया कि सिरसा जेल के दौरे में पता चला कि सिरसा जेल में जेल की क्षमता से अधिक कैदी रखे गए हैं। यह जेल ज्यादा पुरानी भी नहीं है परंतु इसमें बहुत ज्यादा कैदियों को रखा गया है। महिला कैदियों को रखने के लिए जब जेल में जगह नहीं मिली तो उनके लिए रसोईघर को ही बैरक में तबदील कर दिया गया। 
 

Ajay Chandigarh

Advertising