दस मिनट में 30 लाख के 210 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन

Friday, Oct 19, 2018 - 01:52 PM (IST)

पंचकूला (चंदन): पंचकूला में पहली बार सबसे ऊंचे 210 फुट के रावण का दहन सैक्टर-5 हुडा ग्राऊंड में किया जाना है। 30 लाख से बना रावण का पुतला 10 मिनट में जलकर खाक हो जाएगा। डी.सी.पी. अभिषेक जोरवाल ने बताया कि यहां दशहरा देखने  2 लाख से अधिक लोगोंं के आने की संभावना है। 

 

सुरक्षा को देखते हुए करीब 400 पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं। चार ए.सी.पी. व पंचकूला के विभिन्न थाना के एस.एच.ओ. ट्रैफिक पुलिस, क्राइम टीम सुरक्षा में तैनात रहेगी। वहीं  सुरक्षा के मद्देनजर  वीरवार को पंचकूला पुलिस कमिश्नर चारू  बाली, डी.सी.पी. अभिषेक जोरवाल,डी.सी. मुकुल कुमार, ए.डी.सी., जगदीप ढांडा ने मौके का जायजा लिया।

pooja verma

Advertising